BREAKING

Uncategorised

03 साल का बालक बना रायपुर का एसपी: एसएसपी अजय यादव को बोला आप वर्तमान में सिंघम हो और आगे चलकर मैं भविष्य का सिंघम बनूंगा

रायपुर। आज दिनांक 15/062021 को मो. नायाब अली पिता जुबेर खान, निवासी सेक्टर-8 हाउसिंग कॉलोनी, साडू का पांचवा जन्म दिन है। 3 वर्ष की आयु से आईपीएस ऑफिसर बनने की मंशा रखे हैं तथा अभी तक कुल 3 बार वर्दी धारण कर चुके हैं। इस अवसर पर बालक मो. नायाब अली पुलिस की वर्दी धारण कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से मुलाकात कर भविष्य में आईपीएस बन कर आम जनता की सेवा करने की मंशा जाहिर की तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव से आशीर्वाद प्राप्त किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस अवसर पर बालक मो. नायाब अली को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी कुर्सी पर बैठाया तथा कुछ समय के लिए पुलिस अधीक्षक बनाया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक की हैसियत से कुछ फाइलों से बालक नायाब अली से हस्ताक्षर भी कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा बालक मो.नायाब अली को खूब पढ़ाई कर आगे चलकर आईपीएस अफसर बनकर देश की सेवा करने की शिक्षा दी। इस पर बालक मो. नायाब अली द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव को बोला कि आप वर्तमान में सिंघम हो और आगे चलकर मैं भविष्य का सिंघम बनूंगा।

Related Posts