BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

03 वर्षीय बालिका से छेड़खानी करने वाला आरोपी एफआईआर दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर महासमुंद से गिरफ्तार

 

03 वर्षीय बालिका से छेड़खानी करने वाला आरोपी एफआईआर दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर महासमुंद से गिरफ्तार…

चरोदा। दिनांक 13.2.23 के दोपहर लगभग 01 बजे आरोपी द्वारा पीड़ित बालिका उम्र 3 वर्ष को घर के बाहर खेलते समय अपने घर में ले जाकर उसके कपड़े उतार कर छेड़खानी किया था। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, आरोपी घटना करित कर फरार था।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जे.आर. ठाकुर के निर्देशन एवम उप पुलिस अधीक्षक एस. एन. अख्तर के मार्गदर्शन में आरोपी को महासमुंद अरंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दुर्ग न्यायालय रवाना किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक आर.के.बोर्झा थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई, चौकी प्रभारी सउनि महेंद्र प्रसाद, आरक्षक विष्णु सुमन प्रकाश सोनी का सराहनीय योगदान रहा।

थाना जीआरपी चौकी चरोदा जिला दुर्ग

अप.क्रम.19/23 धारा 354 ipc 08 पास्को एक्ट

नाम आरोपी: जग्गू मांझी पिता धन्नू मांझी उम्र 42 साल पता शानदार चौक, जी. केबिन बस्ती बीएमवाई चरोदा।

Related Posts