आत्मसमर्पित माओवादियों पर क्रमशः तीन पीपीसीएम पर 05-05 लाख एवं दो पर 02-02 लाख कुल 19 लाख रूपये का घोषित है ईनाम…प्लाटून नम्बर 30 का कमाण्डर उधम सिंह के अत्याचार एवं शोषण से तंग आकर प्लाटून नम्बर 30 के सभी सदस्यों के द्वारा किया गया आत्मसमर्पण…
सुकमा। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्लाटून नंबर 30 का डिप्टी कमाण्डर सहित कुल 05 नक्सलियों क्रमशः 01. कवासी दुला पिता कोसा (प्लाटून नंबर 30 डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम ईनामी 05 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बडेसेट्टी पालोड़ी थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (छ0ग0), 02. सोड़ी बुधरा पिता पोज्जा (प्लाटून नंबर 30 सेक्शन कमाण्डर/मेडिकल टीम कमाण्डर/पीपीसीएम ईनामी 05 लाख) उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी मुतोड़ी थाना गादीरास जिला सुकमा, 03. मड़कम गंगी पति कवासी दुला (प्लाटून नंबर 30 सेक्शन ‘‘ए’’ कमाण्डर ईनामी 05 लाख) पिता स्व. पोज्जा उम्र लगभग 27 वर्ष निवासी ईत्तापारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा (छ0ग0), 04. पोड़ियाम सोमड़ी पिता स्व. मंगडू (प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्या ईनामी 02 लाख) उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी कोंडरे पदामपारा थाना फुलबगड़ी जिला सुकमा, एवं 05. मड़कम आयते पिता स्व. देवा (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम पार्टी सदस्या, एवं पूर्व डीव्हीसीएम माड़वी सवित्री की गार्ड ईनामी 02 लाख) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी दुरमा, मेहता थाना कोण्टा जिला सुकमा (छ0ग0) के द्वारा आज दिनांक 25.07.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा एवं निखिल राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रूपये प्रदाय किया गया।
सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधायें प्रदाय कराये जायेंगे।
आत्मसमर्पित माओवादियों का विवरण
(01) कवासी दुला पिता कोसा (प्लाटून नंबर 30 डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम ईनामी 05 लाख)।
नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
◾वर्ष 2012 से 2014 माह मई तक मिलिशिया सदस्य।
◾वर्ष 2014 माह जून से 2014 अगस्त तक बडेसेट्टी एलओएस सदस्य, (खाली-हाथ)।
◾वर्ष 2014 माह सितम्बर से 2014 माह नवम्बर तक केरलापाल एलजीएस सदस्य, (खाली-हाथ)।
◾वर्ष 2015 माह जनवरी से 2020 माह दिसम्बर तक प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्य (सिंगल शॉट)।
◾वर्ष 2021 से 2022 तक प्लाटून नंबर 30 सेक्शन ‘‘ए’’ डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम (.303)।
◾ वर्ष 2023 से अब तक प्लाटून नंबर 30 डिप्टी कमाण्डर/पीपीसीएम, (इंसास रायफल।)
घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रहा:-
1 नीलावाया एम्बुश (मलांगिर एरिया कमेटी अन्तर्गत):- वर्ष 2018 में मलांगिर एरिया कमेटी अन्तर्गत ग्राम नीलावाया रोड़ निर्माण पर आरओपी पुलिस पार्टी का एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
2.मिनपा मुठभेड़:- वर्ष 2020 में टीसीओसी के दौरान एल्मागुड़ा ग्राम की ओर पुलिस पार्टी आने की सूचना में नक्सली एल्मागुड़ा से पुलिस पार्टी का पीछा करके ग्राम मिनपा के पास फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।
(02) सोड़ी बुधरा पिता पोज्जा (प्लाटून नंबर 30 सेक्शन कमाण्डर/मेडिकल टीम कमाण्डर/पीपीसीएम ईनामी 05 लाख)।
नक्सल संगठन में कार्यावधिः-
◾वर्ष 2012 से 2014 तक केरलापाल एरिया कमेटी दल सदस्य।
◾वर्ष 2015 माह जनवरी से 2015 माह अक्टूबर केरलापाल एलजीएस सदस्य।
◾वर्ष 2015 माह नवम्बर – 2022 तक प्लाटून नंबर 30 मेडिकल टीम पार्टी सदस्य।
◾वर्ष 2023 माह जनवरी से अब तक प्लाटून नंबर 30 सेक्शन कमाण्डर/मेडिकल टीम कमाण्डर/पीपीसीएम, धारित शास्त्र- सिंगल शॉट।
घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रहा है:-
01.वर्ष 2019 में सिरसेट्टी और माडूमपारा के बीच फायरिंग की घटना में शामिल रहा, उक्त घटना में 01 नक्सली सदस्य मड़कम नंदे मृत होने की घटना में शामिल रहा।
(03) मड़कम गंगी पति कवासी दुला (प्लाटून नंबर 30 डिप्टी कमाण्डर ईनामी 05 लाख)।
नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
◾वर्ष 2010 से 2012 तक बाल संगम सदस्या।
◾वर्ष 2013 से 2014 तक केरलापाल एलजीएस सदस्या, (खाली-हाथ)।
◾वर्ष 2015 से 2017 तक केरलापाल रेकि टीम पार्टी सदस्या, (खाली-हाथ)।
◾वर्ष 2018 से 2021 तक प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्या (सिंगल शॉट)।
वर्ष 2022 से अब तक प्लाटून नंबर 30 सेक्शन ‘‘ए’’ कमाण्डर/पीपीसीएम, (धारित शास्त्र – .303)।
घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रही है:-
01 ग्राम पोतकेल (उसूर क्षेत्र):- वर्ष 2022 में टीसीओसी के दौरान ग्राम पोतकेल की ओर आरओपी पुलिस पार्टी को एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही है।
(04) पोड़ियाम सोमड़ी पिता स्व. मंगडू (प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्या ईनामी 02 लाख) निवासी कोंडरे पदामपाराथाना फुलबगड़ी जिला सुकमा
नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
◾वर्ष 2014 – 2018 तक बाल सीएनएम सदस्य।
◾वर्ष 2019 – 2020 तक केरलापाल एलओएस पार्टी सदस्य, (खाली -हाथ) कमाण्डर- मड़कम आयता (आत्मसमर्पित)।
◾वर्ष 2021 – अब तक प्लाटून नंबर 30 पार्टी सदस्या (बीजीएल), कमाण्डर – उधम सिंह।
घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रही है:-
01.ग्राम पोतकेल (उसूर क्षेत्र):- वर्ष 2022 में टीसीओसी के दौरान ग्राम पोतकेल की ओर आरओपी पुलिस पार्टी को एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही है।
(5) मड़कम आयते पिता स्व. देवा (किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम पार्टी सदस्या, एवं पूर्व डीव्हीसीएम माड़वी सवित्री की गार्ड ईनामी 02 लाख) निवासी दुरमा, मेहता थाना कोण्टा।
नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
◾वर्ष 2014 – 2015 माह सितम्बर तक मेहता आरपीसी सीएनएम सदस्या।
◾वर्ष 2015 माह अक्टूबर – 2016 माह जनवरी तक गोलापल्ली एलओएस पार्टी सदस्या।
◾वर्ष 2016 माह फरवरी – 2017 तक डीव्हीसीएम माड़वी सावित्री (तेलंगाना में आत्मसमर्पण) का सुरक्षा गार्ड, धारित शस्त्र – 12 बोर।
◾वर्ष 2018 से 2022 माह फरवरी तक पूर्व पालाचलमा एलओएस पार्टी सदस्या, (खाली -हाथ)
◾वर्ष 2022 माह मार्च से 2022 माह जून तक किस्टाराम एरिया कमेटी कृषि कमेटी पार्टी सदस्या, (खाली -हाथ)
◾वर्ष 2022 माह जुलाई से 2024 अक-तक किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम पार्टी सदस्या, (खाली -हाथ)।
घटना/गतिविधियां का विवरण जिसमें शामिल रही है:-
01.वर्ष 2015 में टीसीओसी के दौरान ग्राम कामावर डेरा में रहने के समय पुलिस पार्टी गस्त निकलने की सूचना पर नक्सलियो के द्वारा ग्राम पोटकपल्ली तालाब किनार नक्सल एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही।
02.वर्ष 2018 में ग्राम गोलापल्ली और रंगाईगुड़ा के बीच मुख्य मार्ग पर रोड़ खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटना में शामिल रही।
















