BREAKING

Uncategorised

03 मकानों में नकबजनी करने वाला शातिर चोर/नकबजन 06 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 5 लाख ₹ का मशरूका जप्त

रायपुर। विवरण – 01. प्रार्थी विनोद हिशीकर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आदर्श चैक सुंदर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है तथा सेवानिवृत्त बैंक कर्मी है। दिनांक 13.01.21 को प्रातः करीबन 06.00 बजे प्रार्थी का बेटा दीपक हिशीकर एवं बहू कंचन हिशीकर वाॅक करने के लिये कहकर घर से निकले। प्रार्थी की पत्नी सुबह करीबन 06.15 बजे जब सीढ़ीयों से उतर रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति जो ग्रे कलर का जैकेट, मफलर, टोपी एवं मास्क पहने प्रार्थी के घर से बाहर निकल रहा था तो प्रार्थी की पत्नी ने प्रार्थी को आवाज लगाकर बुलाया तब तक वह चला गया था। कमरे अंदर जाकर देखे तो बेडरूम में रखा आलमारी खुला हुआ था पलंग पर सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का लाॅकर चेक किया तो उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के तथा डायनिंग रूम में रखें 02 नग मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दरवाजे से अंदर प्रवेश कर उक्त सामान को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 20/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवरण – 02. प्रार्थी प्रशांत शर्मा ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। दिनांक 31.12.20 के रात्रि करीबन 12.30 बजे अपने कमरे के बाहर बाथरूम के सामने बडी पेटी के उपर 02 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन को रखकर अपने कमरे में आकर सो गया। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर 02 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 03/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवरण – 03. प्रार्थी देवेश बंसल ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। दिनांक 10.01.21 को रात्रि करीबन 01.00 बजे प्रार्थी अपने सैमसंग ए-70 मोबाईल फोन को रूम के खिडकी के पास चार्जिंग लगाकर सो गया था। प्रार्थी करीबन 03.00 बजे बाथरूम जाने के लिये उठा तो देखा उसका उक्त मोबाईल फोन वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के खिडकी की जाली को काट कर अंदर रखें उक्त मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 21/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती मनोज ध्रुव, प्रभारी सायबर सेल आर.के.साहू एवं थाना प्रभारी डी.डी. नगर योगिता खापर्डे को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गयी। टीम द्वारा सभी घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों एवं उनके परिजनों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। फुटेजों के अवलोकन पश्चात् टीम द्वारा अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम द्वारा डी.डी.नगर थाना क्षेत्रांतर्गत इन्द्रप्रस्थ बी.एस.यू.पी. कालोनी निवासी संजय उर्फ गोलू नेताम जो पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी संजय उर्फ गोलू नेताम द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – संजय उर्फ गोलू नेताम पिता राजकुमार नेताम उम्र 26 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ बी.एस.यू.पी. कालोनी डी.डी.नगर रायपुर।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में सायबर सेल से प्र.आर. जमील खान, आर. नोहर देशमुख, विजय पटेल, जसवंत सोनी, धनंजय गोस्वामी, राकेश पाण्डेय, थाना डी.डी.नगर से आर. गुरूदयाल सिंह, दीपक पाण्डेय एवं अभिलाष नायर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Related Posts