लाखों रुपए कीमत के चोरी की लोहे की सामाग्री एवं कबाड़ के साथ 06 आरोपी गिरफ्तार, थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांकरा स्थित जे.के.विडियो हाॅल पास चोरी की लोहे की सामाग्री एवं कबाड़ को 03 अलग – अलग ट्रक वाहनों में भरकर बिक्री करने हेतु, कर रहे थे ग्राहक की तलाश, मुखबीर की सूचना पर पुलिस सहायता केन्द्र सिलतरा (थाना धरसींवा) पुलिस की टीम द्वारा की गई कार्यवाही, आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट पास से लोहे की सामाग्रियों एवं कबाड़ को चोरी कर बिक्री करने हेतु लाया गया था रायपुर, आरोपियों के कब्जे से चोरी की लोहे की सामाग्रियां एवं कबाड़ कुल वजनी करीबन 46,690 किलो ग्राम जुमला कीमती लगभग 14,43,500/- रूपए किया गया है जप्त, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 नग ट्रक को भी किया गया है जप्त, आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध…
रायपुर। दिनांक 16.01.2022 को पुलिस सहायता केन्द्र (थाना धरसींवा) पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सांकरा स्थित जे.के.विडियो हाॅल पास कुछ व्यक्ति अलग – अलग ट्रक में लोहे का ब्लेड, बुम चादर, अन्य सामाग्री एवं कबाड़ रखें है, जिसे बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चौकी प्रभारी सिलतरा द्वारा अपने टीम के साथ उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि 03 ट्रक खड़ी थी एवं प्रत्येक ट्रक में 02 – 02 व्यक्ति सवार थे तथा ट्रक वाहनों में लोहे का सामान भरा था।
जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा ट्रक में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम बताएं। ट्रक वाहन में रखें लोहे के सामाग्रियों एवं कबाड़ के संबंध में टीम द्वारा पूछताछ करने व वैध दस्तावेज या किसी प्रकार की अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था एवं उनके द्वारा उक्त लोहे के सामाग्रियों एवं कबाड़ के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
जिस पर टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा ट्रक में भरें लोहे की सामाग्रियांे एवं कबाड़ को चोरी का होना बताने के साथ ही आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे सभी लोहे की सामाग्रियों एवं कबाड़ को भिलाई स्टील प्लांट पास से चोरी कर बिक्री करने हेतु रायपुर लाएं थे।
जिस पर आरोपियों के कब्जे से चोरी की लोहे की सामाग्रियां एवं कबाड़ कुल वजनी करीबन 46,690 किलो ग्राम जुमला कीमती लगभग 14,43,500/- रूपए एवं घटना में प्रयुक्त 03 नग ट्रक को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में 41(1+4)/379 भादवि. के तहत् अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. टिकेश्वर प्रसाद साहू उर्फ राजू पिता पुरानिक राम साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम पुरई थाना उतई जिला दुर्ग।
02. के सांई कुमार राव पिता के जगन्नाथ राव उम्र 24 साल निवासी भिलाई खुर्सीपार जिला दुर्ग।
03. सोहन यादव पिता झण्डी राम यादव उम्र 31 साल निवासी सोनू मोनू चैक धरसींवा रायपुर।
04. आशीष यादव पिता आयोध्या यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम सांकरा धरसींवा रायपुर।
05. अजय नारंग पिता देवादास नारंग उम्र 20 साल निवासी ग्राम सांकरा धरसींवा रायपुर।
06. सुखलाल सिंह पिता ईतवारी सिंह उम्र 21 साल निवासी ग्राम सांकरा धरसींवा रायपुर।












