BREAKING

Uncategorised

02 अलग-अलग पिट्ठू बैग में गांजा की तस्करी करते आरोपी चढा पुलिस के हत्थे, 12 किलो गांजा जप्त

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो एवं सुखनंद राठौर के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद /मैनपुर संजय ध्रुव के नेतृत्व मे क्षेत्र मे लगातार अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के दिशा- निर्देश प्राप्त होने पर आज दिनांक 20.07.2021 दिन मंगलवार को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि वाहन मो0सा0 क्रमांक सीजी 05 आर 2446 का चालक अपने मो0सा0 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा ग्राम झरियाबाहरा की ओर बिक्री करने वा परिवहन करते अपने मो0सा0 मे रख कर ले जा रहे है की सूचना पर

फुलझर घाटी पहुंचकर नाका बंदी कर उक्त वाहन मो0सा0 क्रमांक सीजी 05 आर 2446 का आने का इंतजार किये उक्त मो0सा0 के आने पर मो0सा0 चालक को रूकवा कर पुछताछ किया जो अपना नाम भोजलाल डोगरे पिता कामेश्वर डोंगरे उम्र 27 साल साकिन कोलिहापदर थाना रायघर जिला नबरंगपुर (उड़िसा) बताया जिन्होने अपने मो0सा0 में एक प्लास्टिक थैला में प्लास्टिक टेप से लपेटे हुये दो अलग- अलग पैकेट से लिपटा हुआ गांजा जैसे मादक पदार्थ रखा हुआ जिसे धारा 91 जा0फौ0 के तहत् वैध कागजात प्रस्तुत करने नोटिस दिया गया कोई भी कागजात नहीं होना बताने पर एवं आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने पर एवं मादक पदार्थ तस्करी कि धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पाये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 48/2021 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से 15 दिवस के न्यायायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मैनपुर निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह श्याम , सउनि यदुराज ठाकुर प्रधान आरक्षक विनोद नरेटी ,दिलीप सिन्हा एवं आरक्षक चन्द्रशेखर ध्रुव ,रविकांत ठाकुर ,विक्रम साहु , सतीश सोनकर , बिरबल नेताम ,नरेश निषाद एवं सैनिक पुरषोत्तम डहाटे की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी- भोजलाल डोगरे पिता कामेश्वर डोंगरे उम्र 27 साल साकिन कोलिहापदर थाना रायघर जिला नबरंगपुर (उड़िसा)। गिरफ्तारी दिनांक 20.07.2021

Related Posts