BREAKING

Uncategorised

01 करोड़ 05 लाख 68 हजार की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी अपराध दर्ज होने के छह दिन के भीतर दमण दीप से गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी इन्द्रपाल सिंघ हूरा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह तखतपुर जिला बिलासपुर का निवासी है तथा प्रार्थी एच.आर. एजेंसीज के द्वारा भनपुरी रायपुर में मैनेजर के रूप में कार्य करता है। प्रार्थी की फर्म एच.आर. एजेंसीज मनपसंद बेवरेज वडोदरा गुजरात के संपर्क में 2018 में आया एवं प्रार्थी की फर्म लगभग 02 करोड़ रूपये का लेन-देन मनपसंद बेवरेज वडोदरा के साथ किया। मनपसंद बेवरेज वडोदरा गुजरात द्वारा प्रार्थी को लगभग 1,00,00,000/-(एक करोड़ रूपये) का माल भेजा गया। मनपसंद कंपनी में प्रार्थी का कुल 1,05,68,529/- (एक करोड़ पांच लाख अड़सठ हजार पांच सौ उन्तीस रूपये) जमा है।

उक्त राशि के लिये प्रार्थी मनपसंद कंपनी के मालिक अभिषेक सिंग पिता धीरेन्द्र सिंग से कई बार मुलाकात व फोन पर बात किया लेकिन हर बार अभिषेक सिंग द्वारा प्रार्थी को झूठा आश्वासन दिया गया तथा आज तक प्रार्थी की जमा रकम वापस नहीं की गई और न ही सामान दिया गया और कोई भी जवाब नहीं दिया गया। मनपसंद कंपनी के द्वारा प्रार्थी के साथ 1,05,68,529/- (एक करोड़ पांच लाख अड़सठ हजार पांच सौ उन्तीस रूपये) की धोखाधड़ी की गई। जिस पर आरोपी मनपसंद बेवरेज बड़ोदरा कंपनी के मालिक अभिषेक सिंह के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 329/21 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

करोड़ो रूपये की हुई ठगी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी खमतराई विनीत दुबे को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना खतमराई की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया गया। विश्लेषण के दौरान आरोपी अभिषेक सिंह की उपस्थिति वड़ोदरा गुजरात में होना पाया गया। जिस पर उपनिरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में 04 सदस्यीय टीम को जिला वड़ोदरा गुजरात हेतु रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वड़ोदरा पहुंच कर आरोपी के संबंध में पतासाजी प्रारंभ किया गया इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति दीव में होना पाया गया। चूंकि आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का था जो बार – बार अपना लोकेशन बदल रहा था। टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल दीव रवाना होकर आरोपी के ठहरने के स्थान को लोकेट किया गया एवं अंततः आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपी द्वारा ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – अभिषेक सिंह पिता धीरेन्द्र सिंह उम्र 34 साल निवासी डब्ल्यू 402 रियो विस्टा गजानंद काम्पलेक्स के बाजू थाना ओपी रोड जिला वड़ोदरा गुजरात।

आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना खमतराई से उपनिरीक्षक अजय झा, आर. सुनील सिलवाल, मोहन लाल गंजीर, दीपक मिश्रा एवं सायबर सेल से आर. हिमांशु राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

 

Related Posts