अगस्त के महीने में कई ऐसे बदलाव होने वाले हैं, जो आम लोगों की जेब पर सीधे तौर पर असर डालेंगे. इसमें बैंकों की छुट्टी लेकर अन्य बदलाव शामिल हैं…
नईदिल्ली (ए)। हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। कल बुधवार से अगस्त महीने की शुरुआत हो रही है। अगला आने वाला अगस्त महीना भी कई नए बदलावों को लेकर आ रहा है। हर महीने की शुरुआत में कई सरकारी और वित्तीय संस्थाएं अपने नियमों में बदलाव करती हैं। इन नियमों के बदले जाने का सीधा असर आप पर होता है। ऐसे में एक नागरिक होने के नाते आपको हर महीने की शुरुआत में होने वाले इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। अगले महीने की शुरुआत से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों से लेकर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसके अलावा अगर आप 31 जुलाई तक अपना आईटीआर दाखिल नहीं करते हैं तो आपको 01 अगस्त से आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना लगेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
HDFC क्रेडिट कार्ड के नियम
गूगल मैप्स से जुड़े नियमों में बदलाव
बैंक कितने दिन रहेंगे बंद
अगस्त में बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहेगी. अगस्त, 2024 में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे. इसमें जन्माष्टमी से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक की छुट्टी शामिल है. ऐसे में अगर आपको अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट को देखकर ही काम पर निकलें।
छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- 3 अगस्त – केर पूजा (अगरतला)
- 4 अगस्त – रविवार
- 8 अगस्त – टेंडोंग लो रम फाट (गंगटोक)
- 10 अगस्त – दूसरा शनिवार
- 11 अगस्त – रविवार
- 13 अगस्त – देशभक्त दिवस (इम्फाल)
- 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस (देशभर में छुट्टी)
- 18 अगस्त – रविवार
- 19 अगस्त – रक्षाबंधन (देशभर में छुट्टी)
- 20 अगस्त – श्री नारायण गुरु जयंती (कोची, तिरुवनंतपुरम)
- 24 अगस्त – चौथा शनिवार
- 25 अगस्त – रविवार
- 26 अगस्त – जनमाष्टमी (देशभर में छुट्टी)
आईटीआर फाइल करने पर लगेगी पेनल्टी
वित्त वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 का रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो रही है. ऐसे में 01 अगस्त से 31 दिसंबर के बीच रिटर्न फाइल करने पर आपको 1,000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का फाइन देना पड़ेगा।
ATF और CNG-PNG रेट में हो सकता है बदलाव
हर माह की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के दाम भी संशोधित करती हैं. 01 अगस्त 2024 को भी इनकी नई कीमतें सामने आ सकती हैं. आपको मालूम हो कि इससे पहले अप्रैल में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी।
















