आज से नए महीने यानी अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने से कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं, जिनका सीधा असर आपकी जिंदगी और जेब पर पड़ेगा. आज से ट्रेन टिकट, UPI, पेंशन स्कीम और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित नियम बदल गए हैं. इसके अलावा पीएफ से संबंधित एक महत्वपूर्ण रूल भी इसी महीने ही लागू होने वाला है. इन बदलावों की जानकारी होना हर किसी के लिए आवश्यक है. ऐसा न होने पर नुकसान हो सकता है…
नईदिल्ली (ए)। आज यानी 01 अक्टूबर से आप यूपीआई पर रिश्तेदारों और दोस्तों से सीधे पैसे नहीं मांग पाएंगे. एनपीसीआई के अनुसार यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग रोकने के लिए उठाया गया है. इसके अलावा, अब आप एक बार में यूपीआई से 5 लाख रुपए तक लेन-देन कर सकते हैं, जबकि पहले यह लिमिट 1 लाख रुपए थी. आज से UPI ऑटो-पे की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
बदल गए ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम
आज से रिजर्व्ड जनरल टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए बुक करते समय आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा. रेलवे मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिजर्वेशन सिस्टम का फायदा रियल यूजर्स तक पहुंचे।
स्पीड पोस्ट पर छूट
डाक सेवा की स्पीड पोस्ट की कीमतों में बदलाव होगा. नई सुविधाओं में OTP आधारित डिलीवरी, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ऑनलाइन बुकिंग और SMS नोटिफिकेशन शामिल होंगे. स्पीड पोस्ट पर छात्रों को 10 प्रतिशत और नए थोक ग्राहकों को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
एनपीएस में बदलाव
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) का नियम भी बदल गया है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) नाम का नया रूल लागू कर दिया है. एमएसएफ का मतलब है कि अब नॉन-गवर्नमेंट सेक्टर के सब्सक्राइबर्स एक ही PAN या PRAN के तहत कई स्कीम्स में निवेश कर सकेंगे.
ऑनलाइन गेमिंग
आज से सभी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को MeitY से वैध लाइसेंस लेना होगा. सरकार का उद्देश्य गेमिंग उद्योग में सुरक्षा, पारदर्शिता और धोखाधड़ी को कम करना है. नए नियमों के अनुसार, ऑनलाइन रियल-मनी गेमिंग में 18 साल से कम उम्र के बच्चे हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इस कानून में साफ प्रोविजन किया गया है कि देश में किसी भी प्रकार के ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी और रियल मनी गेम्स की अनुमति नहीं होगी।
दिवाली से पहले ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा
श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को होने वाली बैठक में यह तय हो जाएगा कि EPFO 3.0 के तहत कब से पीएफ का पैसा एटीएम से निकाला जा सकेगा।
विदेशियों के लिए भारत आना हुआ आसान
भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए अब इमिग्रेशन प्रक्रिया आसान कर दी गई है. 1 अक्टूबर से विदेशी यात्रियों को अब इमिग्रेशन काउंटर पर लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी. वे ऑनलाइन डिजिटल अराइवल कार्ड भर सकेंगे, जिसमें किसी भी दस्तावेज को अपलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी. भारतीय नागरिकों और OCI कार्ड होल्डर्स को इस प्रक्रिया से छूट दी गई है।
100% इक्विटी में निवेश का विकल्प
अभी तक NPS में इक्विटी (शेयर बाजार) में निवेश की एक सीमा तय थी। लेकिन 1 अक्टूबर 2025 से गैर-सरकारी सब्सक्राइबर चाहें तो अपनी पूरी राशि (100%) इक्विटी में लगा सकेंगे। इससे यूजर्स को ज्यादा रिटर्न पाने का मौका मिल सकता है। हालांकि, इसमें जोखिम भी रहेगा क्योंकि शेयर बाजार काफी उतार-चढ़ाव वाला होता है।
मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF)
अभी तक एक PRAN परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर पर निवेशक सिर्फ एक स्कीम ही चला सकते थे। लेकिन नए नियमों के बाद निवेशक अलग-अलग CRA सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी की स्कीमें एक ही PRAN के तहत चला पाएंगे। इसका फायदा यह होगा कि निवेशकों को ज्यादा विकल्प और सहूलियत मिलेगी।
रेपो रेट और लोन पर नजर
1 अक्टूबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी। इस बैठक में रेपो रेट के साथ दूसरे वित्तीय फैसलों की घोषणा की जाएगी। अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो होम लोन और कार लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जिससे आपकी मासिक EMI पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।
स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव
स्मॉल सेविंग स्कीम्स में हर तीन महीने में ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। 30 सितंबर को केंद्र सरकार ब्याज दरों के बारे में ऐलान करेगी। ब्याज दरों में यह बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होगा। ऐसे में पीपीएफ, SCSS और SSY समेत पोस्ट ऑफिस की सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है।
रेल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव
- आज से रेलव टिकट बुकिंग के नियमों में एक नया बदलाव लागू हो चुका है।
- इस नए बदलाव के तहत रिजर्वेशन खुलने के बाद पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है।
- एप और आईआरसीटीसी दोनों जगह से टिकट बुक करने पर ये नियम लागू हैं।
यूपीआई
- आज से यूपीआई से जुड़े नियम में भी बदलाव हुआ है।
- अब आप किसी से यूपीआई एप पर डायरेक्ट पैसे नहीं मांग पाएंगे।
- यूपीआई ने पी2पी सुविधा बंद कर दी है।
- बढ़ती धोखाधड़ी को देखते हुए एनपीसीआई ने यह निर्णय लिया है।
- यही नहीं अब आप यूपीआई की मदद से 5 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर कर सकते हैं, पहले यह लिमिट 1 लाख रुपये थी।
UPI ऑटो-पे शुरू
अब सब्सक्रिप्शन और बिल जैसी सेवाओं के लिए UPI ऑटो-पे की सुविधा मिलेगी। इसके तहत हर ऑटो-डेबिट पर नोटिफिकेशन मिलेगा। यूजर्स कभी भी सेटिंग्स बदल सकते हैं या रद्द कर सकते हैं।
UPI के जरिए लेनदेन की सीमा बढ़ेगी
UPI के जरिए अब एक बार में 5 लाख रुपये तक का लेन-देन किया जा सकेगा। पहले यह लिमिट 1 लाख रुपये थी। इसका फायदा रियल एस्टेट, ई-कॉमर्स और व्यवसायिक लेन-देन में होगा।
UPI का यह फीचर होगा बंद
01 अक्टूबर से UPI का ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ या ‘पुल ट्रांज़ैक्शन’ फीचर बंद हो रहा है। इसका मतलब है कि UPI ऐप्स पर किसी दोस्त या रिश्तेदार से सीधे पैसे मांगने का विकल्प नहीं मिलेगा। NPCI ने बताया है कि इससे ऑनलाइन धोखाधड़ी और फिशिंग के मामलों को रोका जा सकता है।
एलपीजी गैस की कीमतें
- दशहरा और दीवाली से पहले लोगों को महंगाई का झटका लगा है।
- दिल्ली में पहले 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 1580 रुपये का मिलता था, जिसकी कीमत बढ़कर अब 1595.50 रुपये हो गई है।
- 19 किलो के एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
NPS में होगा बदलाव
NPS में न्यूनतम मासिक योगदान 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया जाएगा। यह बदलाव लंबी अवधि में रिटायरमेंट फंड को मजबूत करेगा।
7 – NPS में नया टियर सिस्टम
NPS में अब Tier-1 और Tier-2 विकल्प होंगे।
Tier-1: रिटायरमेंट फोकस और टैक्स बेनेफिट के साथ।
Tier-2: लचीला विकल्प, टैक्स लाभ नहीं।
















