दुर्ग। एसएसपी बीएन मीणा के दिये गये सख्त निर्देश के परिपालन में एवं कविलाश टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में तथा गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक,(यातायात) के नेतृत्व में होली त्योहार पर किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना घटित न हो इसको ध्यान में रखते हुए सड़क दुर्घटना को रोकने के प्रयास में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा दिनांक 16 मार्च से ही लगातार वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर एवं सिविल टीम द्वारा तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर, लापरवाहीपूर्वक/हुड़दग करते हुए, बिना नंबर, शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर 298 वाहनो को जप्त किया गया है।
जिसे होली के बाद को चालानी कार्रवाई कर छोड़ा जाएगा एवं 553 वाहन चालको पर मोटर व्हीकल के तहत कार्यवाही किया गया इसी प्रकार शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने वाले वाहन चालकों को सी.जी.एम. न्यायालय दुर्ग में दिनांक 21.03.2022 को पेश किया जायेगा।
जिसमें प्रत्येक वाहन चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत कार्यवाही कर प्रत्येक वाहन चालकों से न्यूनतम 10,000/-अर्थदण्ड दण्डित किया जायेगा तथा वाहन चालकों के ड्राईविंग लायसेंस तीन माह के लिए निलंबन की कार्यवाही के लिये परिवहन विभाग को भेजा जायेगा।
यातायात पुलिस द्वारा किये गये कार्यवाही के परिणाम स्वरूप हुडदंग व सड़क पर रेस ड्रायविंग करने वालों पर अंकुश रहा जिससे होली के दिन किसी प्रकार की गंभीर सड़क दुर्घटना घटित नहीं हुआ एवं होली त्योहार शांतिपूर्ण मनाया गया।














