BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

होली पर्व को शांतिपूर्वक मनाने के लिए दुर्ग पुलिस ने 70 से अधिक सक्रिय गुंडे-बदमाशों की ली क्लास, अपराध ना करने की दिलाई गई शपथ

भिलाई। पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी एन मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव, पर्यवेक्षाधीन आईपीएस वैभव बैंकर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई 3 विश्वास चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसर सिद्दीकी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र पटेल, सहित शहर के समस्त थाना प्रभारियों ने 70 से अधिक सक्रिय गुंडे/बदमाशों की क्लास ली।

होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के दिए निर्देश देते हुए होली के दिन शहर की शांति व्यवस्था को भंग करने वाले पर सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए उन्हें अपराध ना करने एवं अपराध करने वालों की सूचना पुलिस को देने की शपथ दिलाई गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बी एन मीणा ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को होली के दौरान विघ्न और उत्पात मचाने वाले लोगों को चिह्नांकित कर इनके ऊपर लगातार निगाह रखने एवं कार्यवाही किए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए हैं।

दुर्ग पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि होली को शांति पूर्वक मनाते हुए शासन,प्रशासन के द्वारा जारी किए गए गाइड लाइंस का पालन कर पुलिस का सहयोग करें।

Related Posts