रायपुर। विवरण – दिनांक 27.09.2020 को रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि लाॅक डाउन के दौरान क्वीन्स क्लब आफ इंडिया व्हीआईपी रोड तेलीबांधा का होटल खुला है, बर्थ डे पार्टी हो रहा है वहां गोली चली है। लाॅक डाउन के दौरान होटल में बर्थ-डे पार्टी करने एवं पार्टी के दौरान गोली चलाने की घटना को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तेलीबांधा को गोली चलाने वाले एवं प्रशासन द्वारा जारी लाॅक डाउन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना तेलीबांधा की टीम द्वारा व्हीआईपी रोड स्थित होटल क्वीन्स क्लब आॅफ इंडिया जाकर देखने पर रिसेप्शन में होटल को मैनेजर व अन्य ग्राहकों का भीड लगा था । होटल अंदर चेक करने पर होटल का कमरा नंबर 206 खुला था, वहा बर्थ डे पार्टी हेतु कमरा सजाया गया था। होटल के मैनेजर सूरज शर्मा से पूछने पर अमित धवल, मिनल साकिन एम जी रोड रायपुर के नाम से कमरा बुकिंग है बताया गया।
कोरोना संक्रमण बीमारी फैलने से जिला दंडाधिकारी रायपुर द्वारा दिनांक 22.09.2020 से 28.09.2020 तक जिला रायपुर में लाॅक डाउन घोषित किया गया है। जिसमें होटल, किराना आदि सभी व्यवसाय पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश किया गया है। होटल संचालक हर्षित सिंघानिया, होटल का जनरल मैनेजर सूरज शर्मा, फ्रंट मैनेजर संस्कार पाचे, असिटेन्ट मैनेजर करन सोनवानी द्वारा जिला दंडाधिकारी रायपुर के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन करते हुये उपेक्षा पूर्ण कार्य जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण फैलना सम्भाव्य है जानते हुये होटल संचालन करते पाया गया है। जनरल मैनेजर सूरज शर्मा से पूछने पर होटल का संचालक हर्षित सिंघानिया, नमित जैन, चम्पा लाल जैन, नेहा जैन, मीनाली सिंघानिया है बताया गया। होटल में अभिजीत कौर निरंकारी, टिंवकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश भाई पटेल एवं अन्य बर्थ डे पार्टी में आये थे जो उपस्थित थे। पूछताछ करने पर हितेश भाई पटेल द्वारा होटल परिसर में अपने पिस्टल से गोली चलाने की जानकारी प्राप्त हुई। संचालकगण, मैनेजर एवं बर्थ डे पार्टी मंे आये उपस्थित लोगो द्वारा कोरोना जैसे महामारी बीमारी का फैलने का पूर्ण संभावना है । जानते हुये होटल संचालन एवं पार्टी किये है । होटल संचालक हर्षित सिंघानिया से होटल खोलने के संबंध मे कोई वैध कागजात हो तो पेश करने कहने पर कोई वैध कागजात नही है बताया गया है। संचालक हर्षित सिंघानिया, चम्पा लाल जैन, नेहा जैन, मीनाली सिंघानिया है, इनके द्वारा मैनेजर के माध्यम से दण्डाधिकारी रायपुर द्वारा लाक डाउन आदेश का अवहेलना करते हुये होटल संचालन कर बर्थ डे पार्टी कराते पाया गया। जनरल मैनेजर सूरज शर्मा, फ्रंट मैनेजर संस्कार पाचे, असिटेन्ट मैनेजर करन सोनवानी एवं अभिजीत कौर निरंकारी, टिंवकल सिंह, अमित धवल, मिनल, राजवीर सिंह, हितेश भाई पटेल के द्वारा धारा 188, 269, 270 भा.द.वि. एवं महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 342/20 धारा 188, 269, 270 भा.द.वि. का अपराध कायम कर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। नामज़द 14 आरोपियों के नाम
- हर्षित सिंघानिया।
- चम्पालाल जैन।
- श्रीमती नेहा जैन।
- मीनाली सिंघानिया।
- सूरज शर्मा।
- संस्कार पाचे।
- करन सोनवानी साकिनान क्वीन्स क्लब आफ इंडिया व्हीआईपी रोड तेलीबांधा रायपुर।
- अभिजीत कौर निरंकारी।
- ट्विंकल सिंह।
- अमित धवल।
- मीनल।
- राजवीर सिंह।
- हितेश भाई पटेल।
14.नमित जैन
गिरफ़्तार आरोपी 1- हर्षित सिंघानिया,2- सूरज शर्मा
3.संस्कार पाचे
4.हितेश पटेल
5.करन सोनवानी
जिला प्रशासन रायपुर द्वारा होटल क्वीनस क्लब ऑफ इंडिया व्ही आई पी रोड तेलीबांधा रायपुर को सील किया गया।








