BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“हैंडबुक ऑफ़ पुलिस डॉग ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट” पुस्तक का हुआ प्रकाशन, संकलनकर्ता IPS विजय अग्रवाल ने सहकर्मियों को किया वितरण

भिलाई। 7वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई द्वारा पुलिस श्वान के रख-रखाव, कार्यक्षमता गुणवत्ता, जागरूकता एवं उनके प्रशिक्षण के संबंध में “हैंडबुक ऑफ़ पुलिस डॉग ट्रेनिंग एंड मैनेजमेंट” पुस्तिका तैयार किया गया है। इस पुस्तिका में श्वान केंद्र के प्रशिक्षकों, वेटनरी विशेषज्ञों एवं व्यवसायिक श्वान ब्रीडरो की सहायता से देश-विदेश में प्रचलित डॉग बीडो की भी जानकारी संकलित की गई है।
7वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई के सेनानी एवं इस पुस्तिका के संकलनकर्ता विजय अग्रवाल ने साररनाथ एक्सप्रेस से इस संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि जब मेरी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 7वीं वाहिनी में हुआ तो मेरा यह कार्यकाल पहले की तरह कैसे उपयोगी हो इस विषय पर मैंने विचार किया। वाहिनी के अन्य आवश्यक कार्यों के साथ-साथ पुलिस कि प्रशिक्षण कार्य, कुशलता और बेहतरीन श्वान कैसे उपलब्ध हो, इसकी कार्ययोजना मैंने बनाई। श्वान की बहुउपयोगी नस्लो को तैयार (ब्रीडिंग) करने और शासन पर श्वान की खरीदारी पर आने वाले खर्च को बचाने का बीड़ा उठाया और मेरे सहयोगियों ने भी मेरे इस भावना को बेहतर तरीके से समझा और उस पर अमल किया।
श्री अग्रवाल ने बताया कि पुस्तक संकलन करने का सुझाव मुझे डीआईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला से मिली। इस स्मारिका के सामग्री संकलन में पशु चिकित्सक डॉक्टर सुशोवन राय, डॉक्टर एसके सिरमौर, प्लाटून कमांडर सुरेश सिंह कुशवाहा, एपीसी मलखान सिंह, अजितेश सिंह, जीत देवांगन, नीरज राठौर, कामता प्रसाद चंद्राकर, मुकेश यादव, सुशील शर्मा, शंकर पांडे, समीर मिश्रा, दीपेंद्रधर दीवान गणेश शर्मा, उमेश दीक्षित, अमित एवं किरत सलूजा का विशेष योगदान रहा। पुस्तिका का विमोचन हुुुआ है। आज इस पुस्तिका की एक- एक प्रति उन सभी सहयोगियों को वितरण किया, उन्होंने इसे तैयार करने में अपना योगदान दिया है।

Related Posts