BREAKING

दुर्ग-भिलाई

हेयर कटिंग भी एक विज्ञान, रोजाना हो रहा इसका प्रयोग: जावेद हबीब

भिलाई। बुधवार को लग्जरी हेयर सेलून द जावेद हबीब का शुभारंभ नेहरू नगर, रेल्वे फाटक के पास हुआ। इस सेलून का शुभारंभ हेयर एक्सपर्ट व संस्थापक जावेद हबीब ने किया। जावेद हबीब ने बताया कि भिलाई में वे 17 वर्षों बाद आ रहे हैं। यहां पहले के मुकाबले मेट्रो कल्चर काफी बढ़ गई है। लोगों के रहन सहन का तरीका भी काफी बदला गया है। पहले के मुकाबले लोग अपने बालों की सुंदरता को लेकर काफी सजग हो गए हैं। इसको ही देखते हुए लग्जरी सेलून द जावेद हबीब का शुभारंभ किया गया ताकि इसका लाभ यहाँ के लोगो को मिल सके।जावेद हबीब ने कहा कि हेयर कटिंग भी एक विज्ञान है। आज के दौर में भी रोज इसका प्रयोग हो रहा हैं। अच्छे हेयर स्टाइल से पर्सनालिटी को एक अलग ही पहचान मिलती है। भिलाई में उनकी चेन का यह 876 वां सेलून है। अब तक देशभर के 24 राज्यों के अलग अलग शहरों में 875 आउटलेट खुल चुके हैं। आने वाले 3 सालों में हमारा लक्ष्य 1000 सेलून खोलने का है। हमने सेलून को मैकडोनाल्ड की तरह विकसित किया है। इसके जरिए हम हजारों बेरोजगारों को रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। इस मौके पर सेलून के संचालक सुशील कांकेर ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से चौहान स्टेट में सेलून का संचालन कर रहे हैं। भिलाईवासियों ने उनकी सेवा को सराहा है। उन्होंने बताया कि मॉर्डन लुक के साथ ही लोगों में बालों को लेकर सजगता बढ़ी है। इसकी वजह से उन्होंने द जावेद हबीब सेलून का शुभारंभ कर रहे है। हमारा लक्ष्य है कि भिलाई को हेयर स्टाइल के क्षेत्र में नया लुक देना है। हमारे यहां कई तरह के हेयर कटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी जिसमे हेयर कटिंग, ग्लोबल कलर, हेयर स्पा, केरेटिन, फेशियल, ब्लीच, मेनिक्योर, पेडिक्योर व वेक्सिंग आदि प्रमुख है। जावेद हबीब ने बताया कि बाल झड़ने का मुख्य कारण डेंड्रफ है। पसीनो से भी बाल को नुकसान पहुंचता है, नहाने के पांच मिनट पूर्व सरसो तेल बालों में लगाकर फिर शेम्पू करे तेल से बालों को चम्पिंग न करे।

Related Posts