दुर्ग। एनएसयूआई प्रदेश सहसचिव एम. गोपाल के नेतृत्व में आज एनएसयूआई ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति को कोरोना काल मे आनलाइन परीक्षा आयोजित करने हेतु एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें एनएसयूआई ने कुलपति से निवेदन किया है कि कोरोना महामारी की वजह से इस सत्र में किसी भी महाविद्यालय में कक्षा आयोजित नहीं की गई, जिसके कारण छात्रों को पढ़ाई से संबंधित बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। छत्तीसगढ़ शासन एवं शिक्षा विभाग की पहल से महाविद्यालय में ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है लेकिन ऑनलाइन क्लास अच्छे ढंग से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं अधिकांश छात्र क्लास से वंचित हैं। ऐसे में छात्र पूर्ण रूप से परीक्षा के लिए तैयार नहीं है, किसी भी कक्षा का सिलेबस पूर्ण नहीं हुआ है। छात्रों की पढ़ाई सही ढंग से पूर्ण नहीं हो पाई है, वर्तमान परिस्थिति में छात्रों को परीक्षा केंद्र से दूर रखा जाना उचित होगा। अगर महाविद्यालय ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करती है तो कोरोना महामारी बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं महाविद्यालय की होगी। जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए एनएसयूआई पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कक्षाओं की परीक्षा आनलाइन आयोजित की जाने की मांग है। इस दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई समर्थक मौजूद रहे तथा अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में जमीन पर बैठकर जमकर नारेबाजी की














