भिलाई 03। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस ने क्षेत्र के गुंडे- बदमाशों और असामाजिक तत्वों का जुलूस निकाला। जुलूस को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और अन्य बदमाशों में भी खौफ का माहौल बन गया।
इस पूरे अभियान की अगुवाई थाना प्रभारी महेश ध्रुव ने की। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर और होली त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाशों पर कार्यवाही की जा रही है।
पुरानी भिलाई पुलिस की पांच पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है जो कि डबरापारा, हथखोज, चरोदा और सिरसागेट में प्वाइंट बनाकर तैनात की गई साथ ही एक टीम पूरा राउंड मारेगी। अपराधियों का जुलूस निकालकर जनता को दिखाया कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
क्षेत्र के सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से होली त्यौहार मनाने की अपील लगातार की जा रही है। इसी के सम्बन्ध के बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक महापौर, एसडीएम, तहसीलदार के द्वारा ली गई है। जिसमें क्षेत्र के पार्षद, कोटवार, जनप्रतिनिधि और आम जनता मौजूद रही।
सभी से बार बार अपील की जा रही है और निगरानी गुंडा बदमाशों को समझाइश दी जा रही है कि होली त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
होली रंगों का त्यौहार है, भाईचारा का त्यौहार है। दुश्मनी का भावना छोड़कर एक दूसरे से गले मिले। कोई भी ऐसा काम ना करे जिससे कि लॉ एंड ऑडर की स्थिति निर्मित हो, अगर ऐसी स्थिति निर्मित होती है तो आरोपियो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















