भिलाई। भिलाई नगर विधायक एवं नगर पालिक निगम भिलाई के पूर्व महापौर देवेंद्र यादव ने भिलाई वासियों को एक और सौगात दी है! भिलाई के विकास के लिए आज उन्होंने भूमि पूजन किया! एक करोड़ 16 लाख की लागत से हुडको क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा! 6 कार्यों के लिए तीन स्थानों पर श्री यादव ने नागरिकों के साथ मिलकर भूमिपूजन किया! हुडको में होने वाले कार्य में 19 लाख 98 हजार की लागत से श्री राम चौक से सियान सदन चौक के रोड किनारे तक पाथवे का निर्माण कार्य, 19 लाख 10 हजार की लागत से सियान सदन चौक से ओवरब्रिज रोड तक पाथवे निर्माण कार्य, 19 लाख 60 हजार की लागत से श्री राम चौक से उतई रोड चौक तक के किनारे पेविंग ब्लॉक लगाने का कार्य, 52 लाख की लागत से हुडको के पीछे वाली रोड को मुख्य रोड से जोड़ने हेतु सीसी रोड निर्माण कार्य, 3 लाख की लागत से ए मार्केट के समीप सड़क के किनारे पेवर ब्लाक लगाने का कार्य एवं 3 लाख की लागत से बी मार्केट के समीप सड़क के किनारे पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में सीजू एंथोनी, जावेद खान, रामेश्वरी साहू, गगन त्रिपाठी, गुरलीन सिंह, एल्डरमैन लोकेश साहू एवं पूर्व पार्षद दिनशा तुमाने सहित भिलाई निगम से सहायक अभियंता सुनील दुबे एवं उप अभियंता आलोक पसीने उपस्थित रहे।














