भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षको एवं पुलिस महानिरीक्षको की बैठक में निर्देशित किया था कि हुक्का बार पर सख्त कार्यवाही करें।
इसी तारतम्य में आज दुर्ग पुलिस द्वारा जिले के 20 हुक्का बारो में ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। जिसमे 09 निरीक्षकों की टीम बनाकर यह कार्यवाही की गई है।
जिसमे निरीक्षक गोपाल वैश्य, नवी मोनिका पांडेय, गौरव पांडेय, विशाल सोन, सुरेश ध्रव, संतोष मिश्रा, बृजेश कुशवाहा, नरेश पटेल तथा महिला थाना प्रभारी की टीम ने कार्यवाही की है।
मोहन नगर क्षेत्र में युवकों को गेमिंग जोन की आड़ में हुक्का पिलाने वाले यार्ड कैफे पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। जिसके पास से 10 हुक्का एवं 17 पाइप, 09 डिब्बा फ्लेवर जप्त किया गया। उक्त दुकान को तुरंत सीलबंद की कार्यवाही की गई।
कार्यवाही करते हुए निरीक्षक


















