BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

हिटमैन रोहित शर्मा ने टेस्‍ट क्रिकेट से लिया संन्‍यास, भावुक पोस्‍ट कर दी जानकारी

रोहित शर्मा ने टेस्‍ट से संन्‍यास का एलान कर दिया है। इंग्‍लैंड दौरे से पहले यह भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्‍लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। इस सीरीज से भारतीय टीम नए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत भी करेगी…

 

 

नईदिल्ली (ए)। रोहित शर्मा ने टेस्‍ट से संन्‍यास का एलान कर दिया है। इंग्‍लैंड दौरे से पहले यह भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। आईपीएल 2025 के बाद भारतीय टीम इंग्‍लैंड का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टेस्‍ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। इस सीरीज से भारतीय टीम नए वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत भी करेगी।
रोहित ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा, सभी को नमस्कार, मैं बस यह बताना चाहता हूx कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूँ। सफ़ेद जर्सी में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूँगा।
रोहित टेस्ट प्रारूप में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 67 टेस्ट मुकाबलों में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए।
रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा। इस दौड़ में जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत सबसे आगे चल रहे हैं। इस सीरीज की शुरुआत जून में होगी।
रोहित 2024-25 सीजन के दौरान खराब दौर से गुजरे। उन्होंने 15 मैचों में 10.83 के औसत से 164 रन बनाए। रोहित बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान खराब फॉर्म में थे। इसके बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में अपने बेटे के जन्म के कारण नहीं खेले थे।
एडिलेड में हुए दूसरे टेस्ट के दौरान जब रोहित वापस आए तो उन्होंने ओपनिंग नहीं की और यशस्वी जायसवाल तथा केएल राहुल को पारी का आगाज करने भेजा। रोहित की अनुपस्थिति में पहले टेस्ट में यशस्वी और राहुल की जोड़ी ने 201 रनों की साझेदारी की थी।

Related Posts