BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

हावड़ा- सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द: हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेन गंतव्य से पहले होगी समाप्त

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तार हेतु स्टेशन व स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियाँ –
01- दिनाँक 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा- सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02- दिनाँक 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडियाँ –
01- दिनाँक 16 मई से 31 मई 2024 तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।
02- दिनाँक 18 मई व 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।

03- दिनाँक 31 मई 2024 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।
04- दिनाँक 31 मई व 01 जून 2024 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 12106 गोंदिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।

गंतव्य से पहले प्रारंभ होने वाली गाडियाँ –
1. दिनाँक 01 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
2. दिनाँक 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी।

3. दिनाँक 01 व 02 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
4. दिनाँक 01 जून 2024 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12105 सीएसएमटी-गोंदिया एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी।

Related Posts