BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हावड़ा- मुंबई एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार: 05 बोगी पटरी से उतरी, 6 से ज्यादा यात्री घायल, रायपुर रेल मंडल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

हादसा आज सुबह करीब 4.00 बजे हुआ. रेलवे की मेडिकल टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. साइट पर स्टाफ और एडीआरएम सीकेपी के साथ एआरएमई मौजूद हैं…

चक्रधरपुर (ए)।  झारखंड के चक्रधरपुर में आज मंगलवार (30 जुलाई) तड़के एक ट्रेन हादसा हो गया. ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस चक्रधरपुर के पास पटरी से उतर गई. इस हादसे में 6 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना में शामिल लोकोमोटिव का नंबर 37077 है।

जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन हादसा राजखरस्वान वेस्ट आउटर और बाराबंबू स्टेशन के बीच सुबह करीब 4.00 बजे हुआ. रेलवे की मेडिकल टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. साइट पर स्टाफ और एडीआरएम सीकेपी के साथ एआरएमई मौजूद हैं. सभी घायलों को भारतीय रेलवे की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया है।

मालगाड़ी से टकराई ट्रेन
जानकारी के अनुसार, हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस की लगभग 5 बोगियां पटरी से उतर गईं और इसके बाद वहां खड़ी मालगाड़ी से टकराईं. रेलवे ने खुद पुष्टि की है कि इस हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिन्हें चक्रधर रेलवे अस्पताल लाया जा रहा है।

हादसे की वजह साफ नहीं
झारखंड के चक्रधरपुर में हुए इस रेल हादसे की तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि हादसा भयंकर है. इसकी वजह क्या रही, अभी यह साफ नहीं हो सका है. एक्सप्रेस ट्रेन के हादसे के समय बगल वाली पटरी पर एक मालगाड़ी खड़ी थी. बेपटरी हुईं बोगियां उसी मालगाड़ी से जा टकराईं।

मौके पर एयर एंबुलेंस भी भेजी गई
घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत की खबर यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई हैं और इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

यात्रियों की सुविधा हेतु रायपुर रेल मंडल में निम्नलिखित हेल्पलाइन जारी की गई है

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली निम्नलिखित ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग द्वारा चलाए जा रहा है एवं कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया गया है।

Regarding the derailment of 12810 Howrah – Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus Express in South Eastern Railway, Chakradharpur Division

Block Section: BARABAMBO (BRM) on Tatanagar – Chakradharpur Route

Coaching Trains Diverted / Short Terminate / Origin / Cancellation

Cancellations: Nil

Diverted Trains

UP Trains (Ex Howrah)

12262 Howrah – Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus JCO 30.07.24 via Kharagpur – Bhadrak – Khurda Road – Angul – Jharsuguda Road – Ib.

12130 Howrah – Pune Express JCO 29.07.24 via Sini – Kendujhargarh – Purulia – Hatia – Nimdih – Rourkela.

12834 Howrah – Ahmedabad JCO 29.07.24 via Chandil – Purulia – Hatia – Rourkela.

18477 Puri – Yog Nagari Rishikesh JCO 29.07.24 via Chandil – Bokaro Steel City – Gomoh.

DN Trains (Towards Howrah)

18029 Lokmanya Tilak Terminus – Shalimar JCO 28.07.24 via Rourkela – Hatia – Purulia – Tatanagar.

12859 Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus – Howrah JCO 29.07.24 via Rourkela – Hatia – Purulia – Tatanagar.

12833 Ahmedabad – Howrah JCO 28.07.24 via Rourkela – Hatia – Purulia – Tatanagar.

13287 Durg – Ara JCO 30.07.24 via Rourkela – Nimdih – Muri – Koderma – Bokaro Steel City – Gomoh – Asansol.

13288 Ara – Durg JCO 29.07.24 via Asansol – Gomoh – Bokaro Steel City – Koderma – Muri – Nimdih – Rourkela.

Short Terminate / Originate

18110 Itwari – Tatanagar JCO 30.07.24 Short Terminated at Bilaspur (Cancelled between Bilaspur – Tatanagar).
18109 Tatanagar – Itwari JCO 30.07.24 Short Originated from Bilaspur (Cancelled between Tatanagar – Bilaspur).

Derailment of 12810 Howrah – Mumbai Mail near Barabamboo station of Chakradharpur Division,

Helpline Numbers

CSMT – 022-22694040
Dadar – 9136452387
Kalyan – 8356848078
Thane – 9321336747

9201979588(Bilaspur)
9752088444 (Bilaspur)
1072 (Bilaspur)

Tatanagar: 06572290324
Chakradharpur: 06587 238072
Rourkela: 06612501072/ 06612500244
Howrah: 9433357920/ 03326382217
Jharsuguda: 06645-272530

Related Posts