बेंगलुरु की यह लगातार चौथी जीत है. वहीं पंजाब किंग्स अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है…
धर्मशाला (ए)। करो या मरो के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से हरा दिया है. यह आरसीबी की लगातार चौथी जीत है. बेंगलुरु ने पहले खेलने के बाद 241 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में पंजाब की टीम 181 रनों पर ढेर हो गई. इसके साथ ही पंजाब प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई है।
आरसीबी के लिए विराट कोहली ने पहले 92 रनों की तूफानी पारी खेली और फिर गेंदबाजों ने कमाल कर दिया. मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. वहीं लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एक समय पर 8 मैचों में केवल एक जीत दर्ज कर सकी थी. मगर फाफ डु प्लेसिस की सेना पिछले तीनों मैचों में विजयी रहकर जीत की हैट्रिक लगा चुकी है. अगर टीम को प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जीवंत रखना है तो अगले तीनों मैचों को जीतना होगा. पिछले 3 मैचों में RCB ने एक बार सनराइजर्स हैदराबाद और 2 बार गुजरात टाइटंस को 2 बार हराया है।
मुंबई इंडियंस IPL 2024 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है. MI ने अब तक 12 मैचों में केवल 4 जीत दर्ज की हैं, जिससे टीम अभी 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर मौजूद है. मुंबई अगर अगले दोनों मैच जीत भी लेती है तो उसके 12 अंक हो पाएंगे।
मगर MI को अभी KKR और LSG के साथ मैच खेलना है और वो विशेष रूप से लखनऊ की मुश्किलें बढ़ा सकती है. आज इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ जाएगा।
















