रायपुर। विधानसभा चुनाव हारने के बाद रविवार की रात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को छत्तीसगढ़ में जीत की बधाई देता हूं। भूपेश ने कहा कि जनता का जनादेश हमेशा सिर आँखों पर रहा है. आज भी इस परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूँ. इस बात का संतोष है कि 5 साल में आपसे किए हर वादे को पूरा किया, वादे से ज्यादा देने का प्रयास किया और छत्तीसगढ़ महतारी की भरसक सेवा की। जनता की अपेक्षाएँ और आकांक्षाएँ बड़ी हैं, जनता के विवेक का सम्मान करता हूं।
राजभवन पहुँचकर माननीय राज्यपाल महोदय जी को इस्तीफ़ा सौंप दिया है.
छत्तीसगढ़ महतारी की जय! pic.twitter.com/7DFaAR0iTO
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 3, 2023
कांग्रेस के उपमुख्यमंत्री टी.एस. बाबा सहित राज्य के नौ मंत्री पराजित हुए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में बीजेपी के पास दो-तिहाई बहुमत है। अब तक आए नतीजों के मुताबिक, बीजेपी राज्य में 54 सीटें जीत चुकी है जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है।
जनता का जनादेश हमेशा सिर आँखों पर रहा है.
आज भी इस परिणाम को सिर झुकाकर स्वीकार करता हूँ.इस बात का संतोष है कि 5 साल में आपसे किए हर वादे को पूरा किया, वादे से ज्यादा देने का प्रयास किया और छत्तीसगढ़ महतारी की भरसक सेवा की.
जनता की अपेक्षाएँ और आकांक्षाएँ बड़ी हैं, जनता के…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 3, 2023















