BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

हार्दिक पांड्या 25 मिलियन से ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोवर्स वाले दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बने

हार्दिक पांड्या के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या 25 मिलियन से ज्यादा हो गई है, उन्होंने इस मौके पर एक पोस्ट शेयर करके फैन्स का धन्यवाद किया है…

मुंबई (ए)। हार्दिक पांड्या ने 6 मार्च को यानी कल एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है. हार्दिक ने ये नई उपलब्धि क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया के एक प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हासिल की है. इंस्टाग्राम पर हार्दिक के फॉलोवर्स की संख्या अब 25 मिलियन के पार हो गई है और ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं।

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान पर तो हमेशा एक्टिव रहते ही है, उसके साथ-साथ वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हार्दिक पांड्या आय दिन अपनी पत्नी, बच्चे, भाई, और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. इसके अलावा पिछले कुछ दिनों में हार्दिक पांड्या क्रिकेट के साथ-साथ अपने फैमिली फंक्शन में भी काफी व्यस्त रहे हैं. इसी वजह से उनके अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है।

25 मिलियन से ज्यादा हुई फॉलोवर्स की संख्या इस वक्त हार्दिक के इंस्टाग्राम फॉलोवर्स की संख्या दुनियाभर के कुछ ग्लोबल स्टार्स जैसे राफेल नडाल, रोजर फेडरर, मैक्स वेरस्टैपेन और एर्लिंग हलांड से भी ज्यादा है. हार्दिक ने इस मौके पर अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें उनकी वाइफ उनसे 25 सवाल पूछ रही है।

हार्दिक ने अपने इस पोस्ट में लिखा कि, मेरे सभी फैन्स को इस प्यार के लिए धन्यवाद. मेरा हरेक फैन मेरे लिए बहुत स्पेशल है और मैं उन्हें इतने सालों तक लगातार सपोर्ट करने और प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद करता हूं. इसके आगे हार्दिक ने अपने पोस्ट में लिखा कि, मेरी खूबसूरत पत्नी नताशा 25 मिलियन फॉलोवर्स की खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए मुझसे 25 सवाल पूछ रही है।

आपको बता दें कि हार्दिक की लोकप्रियता में आईपीएल 2022 के बाद से काफी उछाल आया है. आईपीएल 2022 में हार्दिक पहली बार एक नई टीम गुजरात टाइटन्स के कप्तान बने और टीम को पहली बार में ट्रॉफी दिलवा दी. उसके बाद टीम इंडिया के लिए भी हार्दिक ने काफी बढ़िया प्रदर्शन किया. वह गेंद और बल्ले के साथ-साथ बढ़िया कप्तानी भी कर रहे हैं. इसी वजह से उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट का भी उप-कप्तान बना दिया गया है।

Related Posts