बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना बेरला क्षेत्र के ग्राम सरदा व बहेरा में हाथ भट्ठी का देशी कच्ची शराब बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री करने हेतु रखे है कि सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस के नेतृत्व में रक्षित केन्द्र व थाना बेरला स्टाफ गवाहो के साथ मौके में पहुच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपियो को पकडा गया। जिसमें 05 प्रकरण में 05 आरोपियो 1. श्रीमती जय प्रभा कोसले पति मनोज कोशले उम्र 28 साल साकिन सरदा थाना बेरला के कब्जे से प्लास्टिक के डिब्बा में 16 लीटर देशी कच्ची हाथ भट्ठी गुड से निर्मित शराब कीमती करीबन 4,800/- रूपये जप्त 2. मोहित यादव पिता गेंदलाल उम्र 35 साल साकिन बहेरा थाना बेरला के कब्जे से प्लास्टिक के 05 लीटर के जरिकेन में 03 लीटर कच्ची शराब कीमती करीबन 1000/- रूपये जप्त 3. राजेन्द्र ऊर्फ गुडवा बंजारे पिता गोपाल दास उम्र 30 साल साकिन सरदा थाना बेरला के कब्जे से एक प्लास्टिक के 05 लीटर वाले जरकीन में 03 लीटर देशी कच्ची शराब कीमती करीबन 1000/- रूपये जप्त 4. आत्माराम सतनामी पिता अलखराम उम्र 28 साल साकिन सरदा थाना बेरला के कब्जे से एक प्लास्टिक के 05 लीटर के जरिकेन में 03 लीटर देशी कच्ची शराब कीमती करीबन 1000/- रूपये जप्त 5. बुधराम कौशले पिता श्याम सुंदर कौशले उम्र 33 साल साकिन सरदा थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कोकाकोला बाटल पुराना में 02 लीटर 500 एमएल देशी कच्ची हाथ भट्ठी गुड द्वारा निर्मित कच्ची शराब कीमती करीबन 750/- रूपये जप्त किया गया। उपरोक्त 05 प्रकरण में 05 आरोपियों से 26 लीटर 500 एमएल हाथ भट्ठी का बना कच्ची शराब कीमती करीबन 8,550 /- रूपये को आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया गया।
उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस के नेतृत्व में एसडीओपी बेरला ममता देवांगन, निरीक्षक सी.एल.उईके, निरी. हरप्रसाद पांडेय, सुबेदार संजय सुर्यवंशी, थाना बेरला प्रभारी उप. निरीक्षक टी. आर. कोसिमा, महिला सेल प्रभारी उप. निरी. नीता राजपुत, थाना बेरला से सउनि दिनेश चंद शर्मा, सउनि अंजोर साहू, रक्षित केन्द्र से सउनि महेश चौरे, सउनि डी.एन. सिंह, प्र. आर. यागेश्वर देशमुख, प्र. आर. नोहर यादव, प्र. आर. विजय साहू, प्र. आर. राजेन्द्र ठाकुर, प्र. आर. अरविंद शर्मा, ललित केरकेट्टा, जमादार बैठा, शत्रुहन जगने, जयचंद तिग्गा, सतीश श्रीवास्तव, महिला प्र. आर. पुनम ठाकुर, महिला आर. प्रीति यादव, निकिता वैष्णव, रीना गायकवार्ड, अमरिका पटेल एवं आरक्षक रामेश्वर मांडले, रविन्द्र तिवारी, विक्रम सिंह, महेन्द्र साहू, ओम प्रकाश बांधे, गोकुल बंजारे, संदीप राजपूत, हेमुत साहू, वासु साहू, भारत साहू, संजय सप्रे, मनीष देवांगन, अखिलेश क्षत्रिय, प्रदीप ठाकुर, राकेश मेरावी, श्रावण चंद्राकर, गोपाल राजपूत, सोनू साहू एवं रक्षित केन्द्र व अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।









