बेमेतरा। प्रतिदिन समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत थाना नवागढ पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम गाडामोड में दिनेश श्रीवास अपने घर के सामने आम गली में अवैध रूप से कच्ची शराब धन अर्जित करने के नियत से शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर थाना नवागढ स्टाफ गवाहो के साथ मौके में पहुच कर घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया। आरोपी 1. दिनेश श्रीवास पिता रामसुमेर श्रीवास उम्र 27 साल साकिन गाडामोड जिला बेमेतरा के कब्जे से दो 1-1 लीटर का पानी के प्लास्टिक बाटल जिसमें एक बाटल में 1000 एमएल हाथ भट्ठी का बना कच्ची शराब भरा हुआ तथा दूसरे प्लास्टिक बाटल में 500 एमएल कच्ची शराब भरा हुआ कुल जुमला मात्रा 1500 एमएल हाथ भट्ठी का बना कच्ची शराब को आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यावाही किया।






