BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

हाऊ कैन यू रोक, आजमगढ़ से हारे अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव की इंग्लिश का वीडियो वायरल

इस वीडियो में धर्मेंद स्ट्रांगरूम में जाने की जिद करते दिखाई दे रहे हैं, जब वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवाला उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वह उसे अंग्रेजी में डपटकर रौब जमाने की कोशिश करते हैं…

 

लखनऊ (ए)। आजमगढ़ की सदर सीट से सांसदी का चुनाव हारने वाले अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धर्मेंद स्ट्रांगरूम में जाने की जिद करते दिखाई दे रहे हैं। जब वहां ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवाला उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वह उसे अंग्रेजी में डपटकर रौब जमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इसी दौरान उनकी अंग्रेजी गड़बड़ा जाती है। वीडियो में वह ‘हाऊ कैन यू स्टॉप?’ की जगह ‘हाऊ कैन यू रोक’ बोलते सुने जा सकते हैं।

स्ट्रांगरूम में जाने की कर रहे थे कोशिश जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मतगणना के दौरान है। इस दौरान सपा प्रत्याशी स्ट्रांगरूम में जाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें रोक रहे थे। पुलिसकर्मियों द्वारा अंदर जाने से मना करने पर धर्मेंद्र यादव का पारा चढ़ गया। उन्होंने तमककर पुलिसवाले को अर्दब में लेने की कोशिश की और अंग्रेजी में उसे डांटा। हालांकि इस दौरान उनकी सेंटेंस फॉर्मेटिंग गड़बड़ा गई। वहीं मौजूद किसी शख्स ने धर्मेंद्र यादव और पुलिसकर्मी के बीच हुए इस वाकए का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

ऐसा रहा नतीजा बता दें कि आजमगढ़ उपचुनाव में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को भाजपा उम्मीदवार दिनेशलाल यादव निरहुआ से शिकस्त खानी पड़ी है। यहां पर निरहुआ को 312768 वोट मिले थे, वहीं धर्मेंद यादव को 304089 वोट मिले। इस तरह से निरहुआ ने आजमगढ़ उपचुनाव में 8679 वोटों से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही भाजपा ने सपा के एक बेहद महबूत किले में सेंध लगा दी है।

https://twitter.com/Battlestar_ind/status/1540999252800704512?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1540999252800704512%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-40612113532912389222.ampproject.net%2F2206101637000%2Fframe.html

Related Posts