BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: होटल से पकड़ी गई थाईलैंड की 6 लड़कियां, कंडोम के 146 पैकेट बरामद

इस सेक्स रैकेट में कुल 11 लोग शामिल थे, जिनमें छह थाईलैंड की लड़कियां थीं। पुलिस अब सभी लड़कियों को वापस थाईलैंड भेजने की तैयारी में जुटी है। छापेमारी के दौरान होटल से कैश, लैपटॉप, मोबाइल और कंडोम के पैकेट बरामद किए गए हैं…

 

सूरत (ए)। गुजरात के सूरत में थाईलैंड की छह लड़कियों को पकड़ा गया है। सभी विदेशी लड़कियां हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट में शामिल थीं। जानकारी के मुताबिक, सूरत पुलिस ने अडाजण इलाके के फ्यूजन होटल में छापेमारी की। इस सेक्स रैकेट में कुल 11 लोग शामिल थे, जिनमें छह थाईलैंड की लड़कियां थीं। पुलिस अब सभी लड़कियों को वापस थाईलैंड भेजने की तैयारी में जुटी है। छापेमारी के दौरान होटल से कैश, लैपटॉप, मोबाइल और कंडोम के पैकेट बरामद किए गए हैं।

देश गुजरात’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलदीप कॉम्प्लेक्स के चौथे फ्लोर पर फ्यूजन होटल है। इसी होटल में अचानक सूरत पुलिस की टीम पहुंची। होटल के अंदर छह लड़कियों को पकड़ा गया। सभी थाईलैंड की निवासी है। यह गैंग हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहा था। होटल से पुलिस को कंडोम के कुल 146 पैकेट मिले हैं। इसी के साथ 15 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस को होटल से स्वाइप मशीन, कैश और लैपटॉप भी मिले हैं। पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है। थाईलैंड से लड़कियां किस लिए आई हैं, इस एंगल पर भी तहकीकात की जा रही है। पुलिस ने दूतावास से भी संपर्क किया है। इन लड़कियों को वापस थाईलैंड भेजने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह गैंग हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहा था। जिस होटल से लड़कियां पकड़ी गईं हैं, वहां से कैश की भी बरामदगी हुई है। होटल से भारी संख्या में कंडोम के पैकेट भी बरामद किए गए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कुल 11 लोगों को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts