भिलाई। सोशल मीडिया पर इन दिनों हाइटेक हॉस्पिटल का पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसका हॉस्पिटल प्रबंधन ने खंडन करते हुए कहा है कि यह वीडियो पुराना है इसे आज का बताकर वायरल किया जा रहा है। स्मृतिनगर स्थित हाइटेक हॉस्पिटल को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, हॉस्पिटल प्रबंधन ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। प्रबंधक के मनोज अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए अन्य एक व्यक्ति के वीडियो को जोड़कर फर्जी वीडियो बनाया गया है। इसे अनावश्यक प्रचारित किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पर अपराधिक मामला दर्ज कराएंगे।
श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई भी घटना हॉस्पिटल में नहीं हुई है। हॉस्पिटल में यथासंभव हर भर्ती होने वाले मरीज का बेहतर से बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती लिया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में हर मरीज की जान बचाने में जी जान से जुड़े हुए हैं। ऐसी चीजें अनावश्यक रूप से दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। ऐसे मामले में प्रशासन से मदद की जरूरत है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में दर्ज अपराध में पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। सोशल मीडिया में डाले गए फर्जी वीडियो को लेकर कहा कि इसमें महाराष्ट्र में हुई एक घटना की क्लिपिंग को जोड़ा गया है।














