BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हाईटेक अस्पताल की मान्यता रद्द करने NSUI प्रदेश सचिव ने CMHO को सौपा ज्ञापन, पढ़े चौकाने वाला मामला

भिलाई। छग एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक मिश्रा ने शुक्रवार को दुर्ग जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एक ज्ञापन सौंप कर हाईटेक अस्पताल की मान्यता रद्द करने को कहा है।
आवेदन में लिखा है कि हाईटेक अस्पताल में भर्ती पेसेंट श्रीमती सिराजु निशा, निवासी नानगावँ को तवियत खराब होने पर हमने चार दिन पहले हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन अस्पताल प्रबंधक द्वारा यह जानकारी छुपाई गई और उनके परिजनो से लगातार पैसे की मांग करते गये। आज दिनांक 22/05/2020 को 20 हज़ार रुपये अस्पताल प्रबन्धक के द्वारा लिया गया तब हमें शक हुआ कि हमे ठगा जा रहा है, तब हम उन्हें डिस्चार्ज कराके जिला अस्पताल लाया गया, तब यहां इन्हें दो दिन पहले मृत घोषित बताया गया। हमे लगातार हाईटेक अस्पताल के खिलाफ इस तरह की मामले मिलते रहे है, इसकी मान्यता रद्द करने की कृपा करें।

Related Posts