भिलाई। दिनांक 28.06.2024 को रुआबांधा निवासी विनय कुमार यादव को अपनी कार में दक्षिण गंगोत्री मैदान सुपेला के पास कार में बैठकर ऑन-लाईन गेमिंग एप सट्टा का कारोबार करते हुए पकड़ा गया। जिनका सुपेला थाना में अपराध क्रमांक 729/2024 धारा 7,8 छग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गया। विनय कुमार यादव से विस्तृत पूछताछ करने पर आनलाईन गेमिंग सट्टा एप में मिले राशि को अलग अलग अवधि में क्रमशः 05 लाख रु., 10 लाख रु., 4.50 लाख एवं 06 लाख रुपये हवाला के माध्यम से ऊपर भेजना बताया।
विनय कुमार यादव को ऑन लाईन गेमिंग सट्टा एप की ब्रांच व पैनल प्रदान करने वाले उपर के मेंबर द्वारा वाट्सअप ग्रुप के माध्यम से एक टोकन नम्बर प्रदाय किया जाता था जिसे रायपुर शंकर नगर स्थित ऑफिस दिखाये जाने पर टोकन नम्बर वा मिलान किया जाकर राशि जमा की जाती है।प्रकरण को अत्यन्त ही गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले एवं हवाला के कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।सुपेला थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी विनय कुमार यादव की गिरफ्तारी उपरांत पुलिस रिमांड लिया जाकर उसके निशानदेही पर शंकर नगर रायपुर स्थित ऑफिस में रेड कार्यवाही किया गया। ऑफिस में हवाला का कारोबार संचालित हो रहा था, जहां 03 संदेही व्यक्ति शक्ति सिंह जडेजा, जवेंद्र सिंह एवं आकाश कुमार दवे मिले। उनसे पूछता करने पर बताया कि ऑन लाईन सट्टे के हवाले के पैसों का लेन-देन किया जाता है, ग्राहकों को उनके मोबाईल पर एक टोकन नम्बर दिया जाता है जिसे ऑफिस आकर दिखाने पर टोकन नम्बरों का मिलान कर पुष्टि उपरांत रकम लेकर ग्राहक को पर्ची दिया जाता है।
इसी तरह टोकन के आधार पर ही पैसों का वितरण किया जाता है। उक्त स्थित ऑफिस का संचलन अहमदाबाद के दिनेश भाई व्यास के द्वारा किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा ऑफिस में हवाला का कारोबार संचालित होना बताए जाने पर, ऑफिस से आरोपियों के कब्जे से 80 लाख से नगद, 01, 02, 05 रु. 10 रु. एवं 20 के कुल 08 बहल, 02 नग मोबाईल एवं 03 नग नोट गिनने की मशीन जुमला कीमती 81.74 लाख रुपये की मशरुका बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपीगण- 1 शक्ति सिंह जटेजा पिता अनीत सिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम परतातुआ पाना सकतपुरा जिला पाटण गुजरात हाल शंकर नगर रायपुर (छ.ग.)
2. जगेंद्र सिंह जटेजा पिता जालम सिंह 21 साल परतातुआ थाना सकलपुरा जिला पाटण गुजरात, शंकर नगर रायपुर (छग)
3 आकाश कुमार दवे पिता हरिप्रसाद दवे 31 साल निवासी ग्राम धरमोड़ा तालुका थाना चारणसमा जिला पाटण गुजरात।

















