BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

हवाई फायरिंग करने का वीडियो हुआ वायरल, लाइसेंसी रिवाल्वर जप्त कर निरस्त करने की कार्यवाही जारी

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) द्वारा हवाई फायरिंग करते वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई बाबत निर्देशित किया गया, जिनके निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर जयप्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भापुसे) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कबीर नगर निरीक्षक श्रुति सिंह के नेतृत्व में दिनांक 10/01/2024 वीडियो मे दर्शित व्यक्ति को जिसके द्वारा अविनाश प्राइड के पास खुले आसमान में हवाई फायरिंग की गई थी।

जिसका वीडियो पुलिस को प्राप्त होने के बाद पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए, आरोपी लाली उर्फ लखविंदर सिंह पिता गुरनाम सिंह उम्र 30 वर्ष पता अविनाश प्राइड पर तत्काल कार्यवाही किया गया।

आज दिनांक 10/01/2024 को गिरफ्तार कर, लाइसेंसी रिवाल्वर मय खाली खोखे जप्त कर अपराध क्रम0 12/2024 धारा 27, 30 आर्म्स एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की गई, साथ ही साथ लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी कारवाही की जा रही है।

Related Posts