BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हर वर्ग का ध्यान रखते हुए इस बजट मे राशि की व्यवस्था की गई है : मृत्युंजय भगत

भिलाई। मृत्युंजय भगत समाज सेवी कांग्रेस भिलाई शहर जिला सचिव छग ने बजट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा के पटल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के मानदेय बढ़ाये जाने की घोषणा अपने बजट में की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने हर्ष व उल्ल्लास के साथ होली खेली। इसे कहते हैं होली का तोहफा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रदेशवासियों के भावना के अनुरूप बताया।जिसमे हर वर्ग का ध्यान रखते हुए इस बजट मे राशि की व्यवस्था की गई है।

मृत्युंजय भगत ने आगे कहा कि इस बजट में राज्य के किसानों, कृषि मजदूरों, गांवों की आर्थिक प्रगति, शिक्षा में गुणवत्ता एवं प्रगति के नवीन आयाम, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ेवर्गों के कल्याण, महिलाओ एवं बच्चों के सर्वागींण विकास, बेरोजगार युवाओं को भत्ता एव उद्यमिता के नवीन अवसरों के सृजन, ग्रामीण एवं शहरी अधोसरचना को तेजी से विकसित करने तथा जनता के लिए संवेदनशील प्रशासन की भावना के साथ प्रदेश के लोगों को समर्पित है।

Related Posts