BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्डसाक्षात्कार

हर काम का अपना अलग चैलेंज होता है : CEO अश्वनी देवांगन

हर काम का अपना अलग चैलेंज होता है : CEO अश्वनी देवांगन

दुर्ग (सारनाथ एक्सप्रेस)। जैसे- जैसे पढ़ते हुए आगे बढ़ते गए वैसे जानकारी मिलती गई कि कौन सी नौकरी कैसी है। पीएससी में जाने का शुरू से लगाव था ताकि अच्छा काम करने का अवसर मिल सके। यह एक स्वाभाविक इच्छा थी। यह बातें नवपदस्थ दुर्ग जिला पंचायत सीईओ (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) अश्वनी देवांगन ने सारनाथ एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कही। इन्होंने अपने अब तक के सफर को हमसे साझा किया।

सीईओ अश्वनी देवांगन का जन्म रायपुर जिला के ग्राम सकरी में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सकरी में हुआ। माध्यमिक, हाईस्कूल और हायरसेकंडरी तक कि शिक्षा इन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, माना से पूरी की। वर्ष 2002 में इन्होंने साइंस कॉलेज, रायपुर से विज्ञान विषय मे स्नातक किया। वर्ष 2004 में इन्होंने वोटनी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी, भाटापारा शासकीय कॉलेज और बलौदाबाजार शासकीय कॉलेज में फार्मेसी के लेक्चरार के पद पर नौकरी करते हुए सीजी पीएससी की तैयारी की और अपने दूसरे ही प्रयास में वर्ष 2005 के पीएससी में डिप्टी कलेक्टर के लिए चयनित हुए। अपने पहले पीएससी परीक्षा में इन्होंने प्री-मेंस एग्जाम क्लियर कर इंटरव्यू तक का सफर तय किया था पर चयनित नही हो पाए थे। वर्ष 2008 में इन्हें पहली पोस्टिंग बतौर डिप्टी कलेक्टर बीजापुर जिला में हुआ जहां इन्होंने जनवरी 2012 तक अपनी सेवाएं दी।

जनवरी 2012 में इनका तबादला कवर्धा हुआ, जहां इन्होंने जुलाई 2016 तक अपनी सेवाएं दी। अगस्त 2016 में इन्हें नगर पालिक निगम राजनांदगांव के आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई, जहाँ इन्होंने फरवरी 2019 तक अपनी सेवाएं दी। फरवरी 2019 में इन्हें जिला पंचायत सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया। जहां इन्होंने जून 2020 तक अपनी सेवाएं दी। जून 2020 से अक्टूबर 2021 तक यह जिला पंचायत दंतेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहे। अक्टूबर 2021 में इन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली और इन्हें मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिला जो वीवीआइपी जिला है वहा के जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसे यह जिम्मेदारी के साथ निभा रहे है।

फोटोग्राफी और आर्टिकल पढ़ने में विशेष रुचि रखने वाले सीईओ अश्विन देवांगन को नगर पालिक निगम राजनांदगांव के आयुक्त रहते हुए स्वच्छता के बेहतर कार्य के लिए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू (उस वक्त नगरीय प्रशासन मंत्री) के हाथों सम्मानित किया गया था।

अपने कार्य करने उद्देश्य को लेकर सीईओ ने कहा कि मेरी प्राथमिकता रहती है कि शासन के योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे खास कर जरूरतमंद तक। अपने अभी तक के नौकरी में छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र से लेकर मैदानी इलाकों तक कि नौकरी करने का अवसर मिला है, हर काम का अपना अलग चैलेंज होता है।

जिला पंचायत सीईओ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक जिम्मेदारी भरा पद है। नक्सली क्षेत्र के पदस्थापना के दौरन ग्रामीणों के लिए ज्यादा मेहनत करना पड़ता था, वहां के ग्रामीणों को जागरूक करना फिर उन्हें अपने साथ जोड़ना पड़ता था। दुर्ग शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के ग्रामीण क्षेत्र विकसित है, यहां के ग्रामीण ज्यादा जागरूक है। शासन जो योजनाएं बनाती है उसका लाभ अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाया जाए। शासन ही महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरवा, घुरवा और बारी भी प्राथमिकता में है। सबको साथ लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है।

Related Posts