भिलाई। शकुन्तला विद्यालय का वार्षिक उत्सव दो वर्षो बाद 5 दिसम्बर 2022 की शाम विद्यालय के सुसज्जित प्रांगण में अभिभावक-विद्यार्थी की मौजूदगी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। औपचारिक रीति से पहले मॉं शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर शाला गीत से प्रारंभ हुआ, तत्पश्चात राष्ट्रगान से राष्ट्रवंदन किया गया। उत्सव की शोभा बने मुख्य अतिथि माननीय दुर्ग एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव और विशिष्ट अतिथि सीईओ नवागढ़ प्रज्ञा यादव, साख्यिकी अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय अमित घोष, समाजसेवी अनिल सिंह, चार्टर्ड एकाउंटेंट जेपी राय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग अभय जयसवाल का अभिनंदन तिलक और पुष्पगुच्छ से किया गया। पाहुन सत्कार स्वागत-नृत्य ‘मन की वीणा’ गीत से किया गया। वंदन की श्रृखंला में छत्तीसगढ़ नृत्य में राज्य की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुषमा को दर्शाया गया। विद्यालय का सत्रीय प्रतिवेदन स्पष्ट वक्तव्य में उपप्राचार्या रंजना कुमार ने प्रस्तुत किया। शैक्षणिक विकास-विवरण में शिक्षा में ऊॅचा प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन ने लगभग 20 लाख रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। शाला का शानदार प्रतिवेदन और अन्य पुरस्कार श्रृखंला को देखकर मुख्य अतिथि एसपी अभिषेक पल्लव ने कहा- जिस विद्यालय में राजकीय और राष्ट्रीय सीमा के पार सितारे अध्ययनरत हो, उसका प्रबंधन, शैक्षणिक कौषल-कितना श्रेष्ठ होगा, इसके अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि प्रज्ञा यादव ने अपनी विचार अभिव्यक्ति में कहा- अध्यापक की धीरता, विद्यार्थियों की लगनशील और संस्था का प्रबंधन शाला को निरन्तर प्रगति की ऊॅचाई पर लाता रहा है।
कक्षा 12वीं के भावेश कुशवाहा 96.2%, नयनदीप किन्डो 96%, और विशाल जंघेल 96.6% को 51-51 हजार रूपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसीक्रम में अखिलेश यादव 95.6%, अनुपमा जयसवाल 95.4%, अनुराग राठौर 95.2%, चैतन्य राव 95.2%, शिफा अंसारी 94.8%, छाया सिन्हा 94.4%, नवनीत पंचायन 94.6%, शाहीन 94.6%, अंकिता गुप्ता 94.2%, को 25-25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई । कक्षा 10वीं की भूमिका सिंह 98.4% और तसनीम हाशमी 97% को भी उच्चतम प्रतिशत के लिए 25-25 हजार की नगद पुरस्कार राशिया के साथ स्मृति चिन्ह दी गई। इसी श्रेणी में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के प्राविण्य सूची में अपना स्थान बनाने वाले छात्र-छात्रा सौरभ साहू 96.2%, नेहा वर्मा, 96%, महक यादव 97.83% को 25-25 हजार की नगद राशि और स्मृति चिन्ह एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
सत्र 2019-20 एवं 2021-22 की कुल राशियों में 51000/- के कुल 3 विद्यार्थी, 25000/- के 14, 15000/- 3, 11000/- के 46, और इसी क्रम में 8000 से 1000 तक की राशियों में कुल 80 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गैर शैक्षणिक उपलब्धियों में तकनीकी क्षेत्र में, खेल जगत, कला-शिल्प, संगीत के वादन, गायन व नृत्य की अभिव्यक्ति में राज्य स्तरीय एवं राष्ट्र स्तरीय कीर्तिमान उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।
बह्माण विज्ञान (भौतिकी) में पी.एच.डी. करने वाले युवा वैज्ञानिक पीयूश जायसवाल का परिचय कराया गया। उत्सव के मंचीय कार्यक्रम की शुरूवात संगीत शिक्षिका आरती जय कुमार के ‘फिलर’ से हुई। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को उन्होंने ‘रहे न रहे हम’ गीत से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश भक्ति को दर्शाता ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’, एक भारत श्रेष्ठ भारत के अन्तर्गत राष्ट्र की तीनों फौज टुकडियों नृत्य में सर्वस्य समर्पण को दर्शाया गया। शिव-शक्ति की आलौकिक ऊर्जा, नृत्य में छात्रों की भावविभोर अभिव्यक्ति हुई। ‘गील्म्पसेस ऑफ बिहार’ भोजपुरी संगीत के मिश्रित गाने एवं ब्यूटी एण्ड ब्रेव ऑफ पंजाब नृत्य में किशोर किशोरियों की सामूहिक प्रस्तुत शानदार रही। बी.टी.एस. इंग्लिश नृत्य के द्वारा कोरियन संस्कृति को छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। लाईव बेैंड द्वारा अंशुल एण्ड ग्रुप ने अपने वाद सुरों से पूरी सभा को रोमांचित कर दिया।
कार्यक्रम की पूर्णतः पर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- छात्रों की रूचियों को पढ़ना, फिर योग्यता को गढ़ना हमारी पहली पहल होती है। इसी संकल्प को पूरी ईमानदारी से संस्था का प्रत्येक कार्यकर्ता निभाता है। अभिभावकों का विश्वास ही हमारी संस्था का कूपन है जिस पर हम हर स्तर के नए कीर्तिमान रचते है। मंच संचालन रमिन्दर कौर और संचालन के साथ आभार व्यक्त करते हुए मनोज कुमार पाण्डेय ने अपनी सूझपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विद्यालय के गणमान्य एवं शाला संचालन के अध्यक्ष ममता ओझा, प्राचार्य विपिन कुमार, आरती मेहरा (शकुन्तला विद्यालय क्र.-2), प्रबंधक व्ही दुबे, अभय दुबे, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रस अर्चना मेश्राम सीनियर मिस्ट्रस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा, सुभाष पासवान, वनिता ओझा, प्रतीक ओझा और सभी शिक्षक- शिक्षिका उपस्थित थे।















