भिलाई। दुर्ग के सांसद विजय बघेल का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। 15 मार्च की सुबह 5:00 बजे से ही कार्यकर्ता अपने नेता विजय बघेल से मिलने उनके निवास पहुंच गए। सर्वप्रथम विजय बघेल अपने निवास से सेक्टर 9 हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सेक्टर 8 मुखबीर स्कूल में बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।
उसके बाद सेक्टर 5 गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर रायपुर में आयोजित आवास को लेकर धरना प्रदर्शन के लिए शामिल हुए वहां उन्हें भाजपा के दिग्गज नेता ओम माथुर, रमन सिंह, अरुण साव एवं अन्य नेताओं द्वारा जन्मदिन की बधाई दी गई।
रायपुर से वापस शाम 7:00 बजे अपने निवास पहुंचे वहां हजारों कार्यकर्ताओ ने अपने अपने तरीके से सांसद का जन्मदिन मनाया वही संजय बघेल सौरभ चौबे एवं युवा नेता रणजीत सिंह, रोहन सिंह द्वारा जयपुर का साफा पगड़ी पहनाकर शाही अंदाज से बग्गी रथ में बैठा कर प्रसिद्ध पंजाबी ढोल के साथ 64 केक कटाया गया।
भव्य आतिशबाजी की गई कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद को लड्डू से ताला भी गया। इस बीच सांसद समर्थकों ने जमकर विजय बघेल जिंदाबाद एवं विजय बघेल दीर्घायु के नारे लगाए।















