आपने ब्लैक टी, ग्रीन टी, हर्बल टी, व्हाइट टी और न जाने कितनी ही तरह के चाय के बारे में सुना होगा और इनकी चुस्कियां भी जरूर ली होंगी. मगर क्या आपने कभी ‘माचा चाय’ के बारे में सुना है? या कभी इसका स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस चाय के एक से एक कई जबरदस्त फायदों के बारे में बताएंगे. दरअसल, माचा चाय भी एक हर्बल टी है जिसे पत्तियों के पाउडर से तैयार किया जाता है। माचा चाय भी कई अद्भुत फायदों से भरी हुई है. ये कैमेलिया साइनेंसिस नाम के पौधों से तैयार की जाती है. ये चाय सिर्फ एक रेगुलर ग्रीन टी नहीं है. माचा टी पीने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य को कई फायदे भी पहुंचाती है।
माचा चाय पीने के फायदे
1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: एंटीऑक्सिडेंट शरीर से खराब मॉलिक्यूल्स को रिमूव करने में मदद करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. माचा एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है. फूड रिसर्च इंटरनेशनल में एक स्टडी बताती है कि चाय में फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होते हैं. इस चाय के फ्लेवोनॉयड्स सूजन को कम करने में हेल्प करते हैं और दांतों को सड़ने से बचाते हैं।
2. कैंसर से बचाने में मददगार: कई शोधों ने माचा को कैंसर के खिलाफ एक प्रभावी उपाय बताया है. हालांकि किसी शोध में इस चाय को पीने से कैंसर से बचाने को लेकर कोई गारंटी नहीं दी गई है. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ये कैंसर से लड़ने में आपकी मदद नहीं कर सकते।
3. ब्रेन फंक्शन में सुधार: माचा चाय ब्रेन के फंक्शन्स को बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट बताती है कि कुछ अध्ययनों से मालूम चला है कि माचा चाय पीने से याददाश्त बढ़ाने, ध्यान केंद्रित करने में मदद मिल सकती है।
4. वेट लॉस: नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ के मुताबिक, माचा चाय वेट लॉस में आपकी काफी मदद कर सकता है. ये एनर्जी एक्सपेंडिचर और फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ाता है. और तो और लिपोजेनेसिस और फैट अब्जॉर्प्शन को कम करता है।
5. ग्लोइंग स्किन: माचा में कैटेचिन की अच्छी खासी मात्रा होती है. कैटेचिन एक ऐसा कंपाउंड है, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने और कोलेजन के लेवल को सुधारने में मदद करता है. माचा चाय में इस्तेमाल किया जाने वाला पाउडर आंतरिक और बाहरी दोनों स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।
















