भिलाई। भिलाई कैन डू-पर्वत फाउंडेशन के चैयरमैन और भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज हरियाणा राजभवन पहुँचकर हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने राज्यपाल को हरियाणा के राज्यपाल बनने पर ढेर सारी हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी। साथ में उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी सौजन्य भेंट की।














