भिलाई (सारनाथ एक्सप्रेस)। पढ़ाई के साथ-साथ मैं टीचिंग का काम करती थी, इसी दौरान मुझे प्रकाश महोबिया सर ने अपने यहां ट्यूशन पढ़ाने का ऑफर किया। मेरे पढ़ाने के तरीके से सर बहुत प्रभावित हुए और मुझे कौशल बिल्डकान एंड कंस्ट्रक्शन में बतौर ट्रेनर के पद पर जॉब ऑफर किये। ट्रेनर के पोस्ट पर रहते हुए मैंने नए इम्प्लॉइ को ट्रेंड किया और उसका अच्छा रिस्पॉस मिला जिससे कम्पनी ग्रोथ की, जिसके कारण सर ने मुझे पूरे ग्रुप का मार्केटिंग सीईओ बनाया और मैं 2020 से इस पद पर कार्यरत हूँ। यह सब बातें कौशल बिल्डिकान एंड कंस्ट्रक्शन की मार्केटिंग सीईओ मोनिका सेन ने सारनाथ एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कही। इन्होंने अपने अब तक का सफर हमसे साझा किया।
सीईओ मोनिका सेन की प्रारंभिक शिक्षा शहीद वीरनारायण स्कूल, रामनगर मुक्तिधाम, भिलाई से हुई, हाई स्कूल और हायर सेकंडरी तक कि शिक्षा इन्होंने शासकीय कन्या शाला, वैशालीनगर से पूरी की। वर्ष 2016-17 में इन्होंने शासकीय आईटीआई, पावर हाउस से हिंदी स्टेनो और वर्ष 2017-18 में कोपा से आईटीआई की डिग्री हासिल किया। वर्ष 2019 में इन्होंने बीकॉम में स्नातक की डिग्री कल्याण महाविद्यालय, भिलाई से पूरी करने के साथ ही एसजीएम स्कूल कैम्प-एक मे टीचिंग का जॉब शुरू की।
स्कूल टीचिंग के साथ ही इन्होंने ट्यूशन लेना शुरू किया और इसी दौरान कौशल बिल्डिकान एंड कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर प्रकाश महोबिया ने इन्हें कंपनी में बतौर ट्रेनर जॉब ऑफर किया और इनके काम से प्रभावित होकर इनको कंपनी में मार्केटिंग सीईओ की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जिसे यह जिम्मेदारी के साथ निभा रही है।
मोनिका सेन प्रकाश महोबिया का अपना आदर्श मानती है तथा क्रिकेट, डांसिंग, घूमन और बिजनेस में विशेष रुचि रखती है।
इन्होंने अपनी कंपनी के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी कम्पनी “योर ड्रीम-आवर मिशन” पर काम कर रही है। वर्ष 2028 तक हमारा लक्ष्य पन्द्र हजार करोड़ रुपए टर्न ओवर तक ले जाना है और हम इसी दिशा में काम कर रहे है। हमारा चार ब्रांच है, जिसमे भिलाई हेड ऑफिस है इसके अलावा रायपुर, दुर्ग और चरोदा में ऑफिस है। हमारे कंपनी में 700 बिजनेश एडवाज़ार है जिसमे 300 कर्मचारी फूल टाइम कार्यरत है।
सीईओ मोनिका सेन ने बताया कि जमीन खरीदी बिक्री को लेकर आज कल बहुत सारी अफवाह भी मार्केट में रहती है ओर ये सही भी होती है एक सामान्य ब्रोकर से लेने में ये परेशानी आती भी है लेकिन हमारी कम्पनी एक मार्केटिंग रेरा रजिस्टर्ड कम्पनी है। जिसमें हम सभी कस्टमर को सारे पेपर प्रोसेस पूरा करने के पश्चात ही प्लॉट या मकान दिलवाते है ओर लीगल वर्क करते है। उसके साथ ही हम अच्छी सर्विस भी देते ही जिससे उनको ज्यादा परेशानी नही होती। हम अपने क्लाइंट्स को हर सुविधा उपलब्ध कराते है यही कारण है कि हम अभी तक 300 मकान ओर 2000 प्लॉट्स कस्टमर को दे चुके है और बहुत कम प्रॉफ़िट में हमारी कम्पनी काम करती है, हमारा मक़सद ही अच्छी सर्विस देना है।
आज महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं और सभी क्षेत्रों में अपना छाप छोड़ रही हैं, चाहे धरती हो या चांद महिलाएं अब अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। ऐसे में हम उनके योगदान के लिए विश्व महिला दिवस के मौके पर उनका आभार व्यक्त करते हैं। हम भी देश को बदल सकते हैं हमारी सफलता ही हमारी पहचान है। मैंने अपनी शुरुआत रियल एस्टेट कंपनी कौशल बिल्डकॉन एंड कंस्ट्रक्शन से की है, आज इस कंपनी में मैं बतौर मार्केटिंग सीईओ के पद पर रहकर 700 से अधिक लोगों की टीम संभाल कर अपनी कंपनी को छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश तक पहुंचा रही हूं, मैं और मेरी कंपनी मिलकर 700 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है और उन्हें सफल बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि हमारी कंपनी का मकसद ही है YOUR DREAM OUR MISSION. महिलाओं के लिए दुनिया में कोई भी काम कठिन नहीं है यदि आप मन में सफल हैं तो दुनिया में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। विश्व की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामना।















