BREAKING

घर-परिवार

हनुमान जयंती 2021: शक्ति प्रदर्शन करते बजरंगबली का घर में लगाएं चित्र, रोग-भय सब हो जाएंगे दूर

नईदिल्ली (ए)। संकट मोचक हनुमान जी अपने भक्तों के हर दुख और संकट को दूर करने वाले हैं। बजरंगबली की अराधना से भक्तों के जीवन में खुशियों का संचार होता है और रोग, भय सब दूर हो जाते हैं। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जिनकी सहायता से पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा पाई जा सकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता है। मंगलवार सुबह गाय को रोटी खिलाएं। हनुमान मंदिर में नारियल अर्पित करें। मंदिर में ध्वजा अर्पित कर भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मंगलवार को जरूरतमंदों को दान करें। हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं। गुड़ को बाद में गाय को खिला दें। हनुमान जी को लाल रंग का रुमाल अर्पित करें। मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी का दिन कहा गया है। इस दिन पीपल की पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। रोजाना सुबह या संध्या हनुमान जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीया मिट्टी के दीपक में जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। रामायण या श्रीरामचरितमानस का पाठ कर सकते हैं। हनुमान जयंती पर पवनपुत्र का चित्र घर में पवित्र स्थान पर इस प्रकार लगाएं कि हनुमान जी दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए नजर आएं। दक्षिण दिशा की ओर मुख कर बजरंगबली विशेष बलशाली हैं। जिस रूप में बजरंगबली अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हो ऐसे चित्र घर में लगाने से किसी भी बुरी शक्ति का प्रवेश नहीं होता है। मंगलवार के दिन किसी को भी भूलकर भी धन नहीं दें। न ही इस दिन किसी से धन लें। मंगलवार के दिन सात्विक रहें। मंगलवार के दिन शृंगार का सामान न खरीदें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Related Posts