BREAKING

Uncategorised

हत्या के नियत से महिला पर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पैसे देने की बात को लेकर उपजा था विवाद

गुण्डरदेही। दिनांक 10.10.20 दिन शनिवार को थाना गुण्डरदेही को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली कि ग्रामं मचौद में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मालती बाई चन्द्राकर के घर में घुसकर उसकी हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से छाती के पास कई जगहो पर व अगुंठा में प्राण घातक वार कर चोट पहुचाया है, वह अपने घर मे मूर्छित अवस्था मे पड़ी हुई है। ग्राम कोटवार भूपेंद्र कुमार टण्डन कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 426/20 धारा 307,450 भादवि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।
घटना का पता चलते ही पुलिस अधीक्षक बालोद जितेंद्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0आर0 पोर्ते व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश सिन्हा घटना स्थल ग्राम मचौद पहुंचे। घटना के कारणो का बारिकी से विश्लेषण कर थाना प्रभारी गुण्डरदेही को उनके द्वारा दिशा निर्देश दिया गया, एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपी की पता तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने बाबत् आदेशित किया गया।
विवेचना के दौरान यह बात सामने आयी कि विक्रम ऊर्फ विक्की् चंद्राकर जो कि पीडिता मालती चंद्राकर की बड़ी बहन का बेटा है, एवं भिलाई में होटल में हाऊस किपिग का काम करता है, जो घटना दिनांक को ग्राम कसौदा में कुछ लोगो के सामने शराब के नशे में धुत होकर लोगो को डराने के उद्देश्य से हाफ मर्डर करके आया हूं, ऐसा कहा गया है। विक्की ऊर्फ विक्रम को संदेह के आधार पर थाना तलब कर प्रकरण के संदर्भ में पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान विक्की द्वारा बताया गया कि उसको पीडिता श्रीमति मालती चंद्राकर द्वारा दिनांक 07.10.20 दिन बुधवार को पैसे की मांग को लेकर गाली गलौच किया गया था, जिस बात को लेकर आरोपी विक्कीं चंद्राकर बहुत आह्त हुआ था, एवं दिनांक 09.10.20 की रात्रि को योजनाबद्ध तरिके से विक्की द्वारा मालती चंद्राकर के घर जाकर विक्की का दोस्त हूं कहकर मुह में कपड़ा बांध कर धोखे से घर में घुसकर पीडिता के शरीर पर चाकू से बार-बार वार किया एवं पीडिता के गिर जाने से उसे छोड़कर वहां से भाग गया, व घटना के समय पहने कपडे को हिरू खपरी के शमशान घाट में जाकर जला दिया और आरोपी ने घटना में प्रयुक्त औजार को खेत में फेक देना बताया, आरोपी के द्वारा दोबारा मारे जाने के भय से पीडिता ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया एवं दुसरे दिन तक घायल अवस्था में घर के अंदर ही बैठी रही। पीडिता का भाई गोर्वधन चंद्राकर जब मचौद पीडिता के घर आया तब घटना की जानकारी ग्राम सरपंच के माध्यम से पुलिस तक पहुंच पायी। आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन एवं चाकू को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है, एवं गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी:- विक्रम उर्फ विक्की सिंह पिता स्व झाडू राम चन्द्राकर उम्र 28 वर्ष साकिन ग्राम कसौंदा थाना रनचिरई जिला बालोद (छ0ग0)

जप्त समान– मो0सा0 वाहन एवं घटना में जप्त चाकू

Related Posts