गुण्डरदेही। घटना ग्राम पंचायत, सिकोसा के आश्रित ग्राम मनहोरा की है। पूर्व सरपंच भोज बाई महादेवा ने 16 मार्च 2019 को थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराया 14 मार्च को मनरेगा के तहत तांदुला नदी के किनारे काम चल रहा था, एवम सभी काम बंद करके वापस आ गए थे। दिनांक 15 मार्च को सुबह जब काम करने पहुंचे तो पीपल झाड़ के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काम बंद कर दो नही तो नंद लाल सेठ की तरह हत्या कर दिया जाएगा। सब वापस चले जाओ कहकर चेतावनी पत्र लिखा हुआ था। भोज बाई महादेवा की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में 507 भा द वि का मुकदमा दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की पता तलाश के दौरान संदेही राघवेन्द्र चंद्राकर का नमूना लिखा वट राजकीय दस्तावेज परीक्षक रायपुर /क्यू डी शाखा भेजा गया था। जिससे प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आरोपी राघवेंद्र चंद्राकर पिता भानुप्रताप चंद्राकर 43 साल निवासी मनहोरा वार्ड नं 18 की गिरफ्तारी की गई है। प्रार्थिया के मुताबिक आरोपी कई बार ऐसा धमकी भरा अज्ञात पत्र भेज चुका था ,जिसे गुण्डरदेही पुलिस द्वारा दिनांक 16 /10/20 को गिरफ्तार किया गया है।









