BREAKING

Uncategorised

स्विफ्ट कार पर कोविड इमरजेंसी ड्यूटी लिखकर गांजा तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 01 करोड़ रुपये कीमती 09 क्विंटल गांजा जप्त

बिलासपुर। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की तखतपुर क्षेत्र में एक गोडाउन में भारी मात्रा में गांजा स्टोर किया गया है।

जिसकी सूचना पर प्रशांत अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर एडिशनल एसपी ग्रामीण रोहित कुमार झा के मार्गदर्शन में एसडीपीओ राश्मित चावला के नेतृत्व में एक टीम ने खपरी, थाना तखतपुर में रोड किनारे स्थित हरीश साहू के गोडाउन में छापेमारी की जहां पर भारी मात्रा में गांजा लगभग 9 क्विंटल जब्त किया गया है।

पुलिस ने मौके से एक आरोपी हरीश साहू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि संबलपुर ओडिशा के रास्ते सब्जी से भरी गाड़ियों से मांगता था और मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई किया करता था । इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।मामले प्रयुक्त किया गया मारुति स्विफ्ट कार जप्त की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है साथ अन्य प्रकार के तकनीकी विश्लेषण करअन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। पूरी कार्यवाही में मोहन भारद्वाज थानाप्रभारी तखतपुर, ASI संतोष पात्रे, ASI संतोष यादव, HC यादव, आरक्षक खेमन पाल, रवि श्रीवास , मिथलेश सोनवानी , आकाश निषाद  की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देखे वीडियो

https://youtu.be/RODYs9JWGyU

Related Posts