BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के घर पर पड़ा EOW का छापा तो पी लिया जहर, मिले 85 लाख रुपए नगद

स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क हीरो केसवानी के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) का छापा पड़ा तब रेड के बाद ही क्लर्क ने जहर पी लिया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है…

 

भोपाल (ए)। स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क हीरो केसवानी के घर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) का छापा पड़ा. शुरुआती जांच में ही आय से अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले. रात तक चली जांच में करीब चार करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति का पता चला. केसवानी के घर से नकद 85 लाख रुपये भी मिले। जांच दल की कार्रवाई से बचने के केसवानी ने फिनाइल पी ली जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी हालत बेहतर है। पचास हजार महीने का वेतन पाने वाले सरकारी क्लर्क के बैरागढ़ में आलीशान घर प्लॉट जमीन के दस्तावेज मिले. ज्वैलरी भी बरामद की गई. पत्नी के खातों में भी बड़ी संख्या में राशि जमा हुई है. घर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर EOW ने कोर्ट से ऑर्डर लेने के बाद छापा मारा।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को ईओडब्ल्यू एक्शन में दिखी. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर कारवाई करते हुए नगर निगम जबलपुर के सहायक यंत्री आदित्य शुक्ला के घर पर भी ईओडब्ल्यू ने छापा मारा. इस दौरान अघोषित संपत्ति और निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेज जप्त किए गए. ईओडब्ल्यू ने एक शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है. इसमें इंजीनियर के घर आय के ज्ञात स्रोतों से 203 गुना अधिक संपत्ति पाई गई है। इसमें उसके दो आलिशान मकान भी शामिल हैं।

जून में टीकमगढ़ में हुई थी छापेमारी इसके अलावा जून महीने में टीकमगढ जिले में मत्स्योद्योग सहकारी समिति की डायरेक्टर मीना रैकवार के निवास पर ईओडब्ल्यू ने छापा मारा था. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति में मामले में की गई थी. उनके पास करीब दो करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ था।

Related Posts