BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वास्थ्य विभाग की बैठक में दुर्ग आयुक्त ने दिये कड़े निर्देश, कहा- सुपरवाईजर अपने-अपने वार्ड में चलायें स्वच्छता महाअभियान, सात वार्डो का फीडबैक लेने खुद पहुंचे

दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के कार्यो की समीक्षा की। उन्होनें सभी स्वच्छता निरीक्षकों, सुपरवाईजरों को कड़े निर्देश दिये। कहा इस बार में कोई कार्यवाही नहीं करुंगा। अगली बार से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिसका आप स्वयं जिम्मेदार होगें। उन्होंने सोमवार से सभी अपने-अपने वार्डो में पार्षद, वरिष्ठ नागरिकों के सहयोग से वार्ड मोहल्ले को साफ-सुथरा रखने स्वच्छता महाअभियान चलायें । बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीआईयू शेखर वर्मा, स्वच्छता निरीक्षण जसवीर सिंह भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सराटे, दरोगा सुरेश भारती, मनोहर शेन्द्रे, एवं सभी सुपरवाईजर उपस्थित थे ।
पार्षद, नागरिकों से ले सहयोग, पूछें कहाॅ कराना सफाई-
बैठक में आयुक्त श्री मंडावी ने कहा भ्रमण, निरीक्षण में पाया जा रहा है कि वार्डो में नालियों, सड़कों की सफाई ठीक से नहीं किया जा रहा है । बहुत से वार्डो में नाली, सड़क किनारे कचरा छोड़ दिया जाता है जिसकी सूचना शिकायत मुझे प्राप्त हो रही है। सभी सुपरवाईजर सोमवार से अपने-अपने वार्डो में पार्षदों, वरिष्ठा नागरिकों को स्वच्छता महाअभियान प्रारंभ कर उनका सहयोग लेवें। उनसे बात करें उनके वार्ड में कहाॅ सफाई कराना है इसकी जानकारी लंे और उनके सहयोग से उस जगह की साफ-सफाई करायें । इससे जनता में स्वच्छता के प्रति जागरुकता आयेगी ।सुपरवाईजरों अपने 2 वार्डो में देखें, कौन अलग 2 कर नहीं दे रहा है कचरा-
बैठक में आयुक्त ने सभी सुपरवाईजरों को निर्देशित कर कहा समस्त 60 वार्डो में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। परन्तु जानकारी मिली है कि बहुत से घरों से कचरा अलग-अलग कर नहीं दिया जा रहा है । एैसे घरों को चिन्हित करें और उन पर जुर्माना लगवायें। कचरा सेग्रीकेशन कर नहीं दिये जाने की शिकायत मिलने पर सुपरवाईजर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें कहा प्रत्येक सुपरवाईजर अपने-अपने वार्ड की नालियों, सड़कों, तालाबों की सफाई पर विशेष ध्यान रखें। वार्ड में खाली पड़े प्लाट की भी अच्छे से सफाई करायें।
सात वार्डो में फिडबैक लेने पहुॅचे आयुक्त
सोहन, गिरधारी, सविता, गोमती, सरिता ने बताया कचरा अलग कर दे रहे हैं- आयुक्त हरेश मंडावी ने आज प्रातः 7.00 बजे से राजीव नगर, मठपारा, गयानगर, मरार पारा, बैगापारा, शिक्षक नगर, और गिरधारी नगर वार्ड में भ्रमण कर वहाॅ के निवासियों से घरों का कचरा अलग-अलग कर देने के लिए फिडबैक लिये। उन्होनें स्वच्छता दीदियों को निर्देशित कर कहा सभी घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग कर ही लेवें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करें । भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीआईयू शेखर वर्मा, सफाई सुपरवाईर ललीत धर्मकार, श्री ताम्रकार एवं अन्य उपस्थित थे।

निवासियों के घरों तक जाकर सेग्रीकशन की ली जानकारी-
आयुक्त श्री मंडावी ने राजीव नगर, मठपारा, गयानगर, मरार पारा, बैगापारा, शिक्षक नगर, और गिरधारी नगर वार्ड के निवासियों के घरों तक जाकर उनसे कचरा लेने आने वाली रिक्शा कचरा गाड़ी की जानकारी ली। उन्होनें निवासियों से कहा आप अपने घरों का कचरा सूखा और गीला अलग-अलग कर दे रहमे हैं। वार्ड निवासियों में सोहन लाल, गिरधारी लाल, सविता बाई सोनी, गोमती पटले, सरिता शर्मा आदि ने बताया हम अपने घरों से ही कचरा अलग-अलग कर दे रहे हैं। आयुक्त ने कहा शहर को स्वच्छ और सुन्दर रखने के लिए आप लोगों का जागरुक होना आवश्यक हैं। घरों से निकलने वाले सूखा-गीला कचरा सेग्रीकेशन कर देने से कचरा नालियों में नहीं जाएगा । आपके क्षेत्र की नालियाॅ सड़क साफ-सुथरा रहेगा । उन्होनें डोर टू डोर कचरा लेने वाले से पूछा कि एैसा कोई घर है जहाॅ कचरा अलग-अलग कर नहीं देते । उन्होनें सख्त निर्देश देते हुये कहा आप लोगों को घरों से कचरा सेग्रीकेशन करके ही लेना है। यदि कोई इस प्रकार से कचरा देने में कोताही करता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य अधिकारी को अवश्य देवें।

वार्ड 3 व 4 की नालियाॅ ठीक से नहीं हुई थी सफाई, सुपरवाईजरों को नोटिस-
वार्डो में फिडबैक लेने पहुॅचें आयुक्त श्री मंडावी ने वार्डो की नालियों की सफाई का भी निरीक्षण किये । मठपारा और गयानगर के गलियों की नालियाॅ ठीक तरह से सफाई नहीं हुआ था। वहीं जहाॅ जाली लगा था वहाॅ पानी जाम थी। उन्होनें दोनों के वार्ड के सुपरवाईजरों को नोटिस जारी करने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होनें सभी सुपरवाईजरों को निर्देशित कर कहा सुबह 6 बजे से काम पर उपस्थित रहते हैं, सभी नालियाॅ ठीक तरह से सफाई करायें, कहीं पर भी कचरा जाम है, पानी भरा है दिखाई न दें । उन्होनें कहा वार्ड में शौचालय, नालियाॅ, सड़कें सभी अच्छी तरह से साफ करायें। मेरे द्वारा निरंतर भ्रमण कर वार्डो की सफाई का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्देश देने के बाद भी कार्य सही तरीके से नहीं किये जाने पर अनुशानात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किया जावेगा।

Related Posts