BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के लिए निकली प्रतिनियुक्ति भर्ती की गई निरस्त

दुर्ग। जिले में कुल 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में स्वीकृत पदों के विरूद्ध, रिक्त पदों पर प्रतिनियुक्ति द्वारा भर्ती हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सचिव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन एवं प्रबंधन समिति पत्र के द्वारा छ.ग. राज्य में कार्यरत शासकीय पात्र एवं योग्यताधारी व्याख्याताओं, व्यायाम शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परंतु अपरिहार्य कारणों से इस विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

31 जुलाई तक ई-केवाईसी कराकर किसान सम्मान निधि का लाभ लें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि हेतु ई-केवाईसी अनिवार्य भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान निधि योजना का लाभ सही एवं पात्र कृषकों को देने तथा फर्जीवाड़े को रोकने हेतु योजनांतर्गत पंजीकृत कृषकों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है तथा अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित है। 20 जुलाई की स्थिति में आधार ऑथेंटिकेटेड 94110 कृषकों में से 71363 कृषकों ई-केवाईसी पूर्ण हुआ है तथा 22747 कृषकों का ई-केवाईसी लंबित है, जिनमें से 1235 कृषक ऐसे हैं जिनका पोर्टल में ग्राम एवं विकासखंड दर्शित नहीं है। योजनांतर्गत पंजीकृत कृषक स्वयं पोर्टल में जाकर अपने आधार कार्ड नंबर का सत्यापन कर सकते हैं अथवा नजदीकी लोक सेवा केन्द्र (सीआईसी) से संपर्क कर निर्धारित शुल्क जमा कर ई-केवाईसी करा सकते है। अतः समस्त किसान भाईयों से अनुरोध है कि शासन द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करावें अन्यथा योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

सीसीएम हॉस्पिटल में निः शुल्क कोविड के बुस्टर डोज की शुरूआत चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग में निःशुल्क कोविड का बूस्टर टीकाकरण आरम्भ हो चुका है। वर्तमान में यहाँ कोविशील्ड व कोवैक्सीन दोनों उपलब्ध हैं जिसका लाभ मेडिकल स्टॉफ ले रहे हैं चिकित्स्कों एवं नर्सिंग स्टॉफ ने बूस्टर डोज़ लगवाया है। शिशु रोग विभाग के व टीकाकरण कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. ओमेश खुराना ने आव्हान किया है कि आम जनता भी इस सुविधा निः शुल्क का लाभ ले सकती है। दूसरे डोज़ के बाद 26 हफ़्तों में ही बूस्टर डोज़ लगवाना है जहाँ पहले नौ महीनों का अंतराल आवश्यक माना गया था ।

चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पी. के. पात्रा एवं सम्बद्ध चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर देशकर के निर्देशानुसार आगामी 27 जुलाई को विश्व सीपीआर दिवस पर महाविद्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें चिकित्सा शिक्षक व नर्सिंग स्टॉफ को आपात स्तिथियों में मरीज़ की प्राण रक्षा कर सकने का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे हार्ट अटैक, सांस बंद होने, डूबने, इलेक्ट्रिक शॉक लगने या मिर्गी के मरीज़ो की त्वरित चिकित्सा करने का मॉडल्स पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे मरीज़ो की प्राण रक्षा की जा सके कार्डियो थोरासिक सर्जन डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा द्वारा संचालित ये कार्यशाला मेडिकल स्टॉफ के लिए बहुत उपयोगी होगी। जिसे प्रशिक्षित होकर ये भविष्य में स्कूल के बच्चों व जनसामान्य को भी इसका प्रशिक्षण दे सकेंगे।

Related Posts