BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने का सबसे ज्यादा लाभ दुर्ग भिलाई के छात्रों को होगा: मृत्युंजय भगत

भिलाई। भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मृत्युंजय भगत ने बताया छत्तीसगढ़ की शिक्षा स्तर के गुणवत्ता में सुधार का कार्य छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में हायर स्टडी को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ में चरणबद्ध रूप से इंग्लिश मीडियम कॉलेज खोले जाएंगे। कांग्रेस भिलाई शहर जिला सचिव मृत्युंजय भगत ने बताया कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम आदर्श महाविद्यालय खोलने का सबसे ज्यादा लाभ दुर्ग भिलाई के छात्रों को होगा, यहां पर इंग्लिश मीडियम स्कूल पहले ही ज्यादा है और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए महानगरों का पलायन करना पड़ता है। अब यह पलायन पूर्ण रूप से रुक जाएगा साथ ही अब बहुत से ऐसे माता -पिता जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्हें एजुकेशन लोन का आर्थिक भार उठाना पड़ता या गरीब परिवार के लोग अपने बच्चे को पढ़ा नहीं पाते लेकिन अब घबराने की बात नहीं अब सभी छात्र यही पर रह कर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया प्रथम चरण में आगामी शैक्षणिक सत्र जून 2023 से शुरू हो जाएंगे वर्तमान में प्रयोग के तौर पर रायपुर में एक महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। आगामी वर्षों में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में महाविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य रखा गया है स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के खुलने से छत्तीसगढ़ के छात्रों को सिर्फ भारत नहीं अपितु वैश्विक स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए उच्च कुशलता एवं मनोबल प्राप्त कर सकेंगे । विश्व एवं देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार के अवसरों में छत्तीसगढ़ के छात्र छात्राओं की भागीदारी बढ़ेगी और आगामी भविष्य के लिए यहां के विद्यार्थियों को बेहतर माहौल प्राप्त होगा।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय के लिए खोले जाने के निर्णय हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश दुर्ग भिलाई रहवासी एवं छात्र छात्रा उनके माता-पिता मुख्यमंत्री को आभार प्रकट करते है। छत्तीसगढ़ के प्रमुख नगरों में कम से कम 10 इंग्लिश मीडियम कॉलेज खुलेंगे आगामी 3 साल में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम कॉलेज प्रारंभ किए जाएंगे वर्तमान में राज्य में इंग्लिश मीडियम के शासकीय महाविद्यालय एक भी नहीं होने के कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए महानगरों के महाविद्यालय में प्रवेश लेना पड़ रहा हे।

Related Posts