दुर्ग। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय भावनाओ को प्रदर्शित करने वाली परेड और बैंड धुन पर होने वाली राष्ट्रीय गान की रिहर्सल इन दिनों पुलिस लाइन दुर्ग में जोरो सोरों से की जा रही है।
पुलिस लाइन में रोजाना सुबह शाम इसकी तैयारी दुर्ग एसपी के निर्देश पर और रक्षित निरीक्षक नीलेश द्विवेदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के इस आयोजन में परम्परा अनुसार कार्यक्रम स्थल पर सर्वप्रथम दुर्ग रेंज आईजी और दुर्ग एसपी का अभिवादन किया जाता है।
ततपश्चात राज्य शासन द्वारा निर्धारित मुख्य अथिति के द्वारा ध्वजारोहण करने के बाद उन्हें सलामी दी जाती है और बैंड की धुन पर राष्ट्रीय गान होता है। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाता है। इसके उपरांत दुर्ग जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/G9YVdXtLT-M















