BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वतंत्रता दिवस के चेकिंग में शातिर वाहन चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 04 मोटर साइकिल जप्त, आरोपी मंहगे शौक एवं नशा पूरा करने के लिए करता था चोरी

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव एवं अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर के द्वारा क्षेत्र में बढ़ते हुए अपराध को देखते हुए लगातार सघन पेट्रोलिग करने के निर्देश पर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के नेतृत्व में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मददेनजर पेट्रोलिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति गाडी बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा था कि सूचना पर अहिवारा बस स्टैण्ड तुलसी पाल पिता मनहरण पाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम पाहरा थाना नंदिनी नगर से पूछताछ किया गया।

जिनके द्वारा दिनांक 28.05.2022 उरला रायपुर में काम करने के दौरान एस. के. एस कंपनी उरला के सामने एक मो0सा0 बीना सुपर स्पलेण्डर तथा सिलतरा के गिरवी कंपनी के सामने से एक मो0सा0 एचएफ डिलक्स बीना नम्बर, ब्यास तालबा चौक के पास से एक मो0सा० साईन एवं वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग से एक मो0सा0 सीजी 07 एल एस 1084 कुल जुमला कीमती 2,10,000 रू को जप्त किया गया।

आरोपी काफी शातिर किस्म का चालक है। जिसके द्वारा नम्बर प्लेट से नम्बर को निकाल कर फेक देता था कि आरोपी तुलसी पिता मनहरण पाल उम्र 19 साल ग्राम पाहरा थाना नंदिनी नगर को मोटर सायकिल चोरी करना पाये से धारा 41 (1+4) जाफौ / 379 भादवि में गिरफ्तार कर उक्त 04 नग मोटर सायकिल के मालिक की पता तलाश में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि डी. आर. देशलहरे, क्र० 1133 कमल परगनिहा आरक्षक, 1286 युगल देवांगन, आरक्षक 863 महेन्द्र कश्यप, आरक्षक 1358 अशीष साहू, आरक्षक क्र0 487 ऋषि बंछोर की सराहनीय भुमिका रही है।

अपराध क्रमांक- 03/2022, धारा- 41 (1+4) जाफौ / 379 भादवि

नाम आरोपी- तुलसी पिता मनहरण पाल उम्र 19 साल ग्राम पाहरा, थाना नंदिनी नगर।

जप्त मशरूका- 01. मो0सा0 सुपर स्पलेण्डर जिसका इंजन नम्बर MBLJ05E KD91104 028 चेचिस नं. JA05ECD9A03816 कीमती 50,000 रू।

02. एक मो0सा0एफ एफ डिलक्स बीना नम्बर इंजन नम्बर HA11EKG9E 01775 चेचिस नं. MBLHA11AZG9E01992 कीमती 50,000 रू।

03.. एक मो0सा0 हीरो होण्डा साईन इंजन नम्बर ME4JC36JB E778 6840 चेचिस नं. MBLHA11AZG9E01992 कीमती 50,000 रू।

04. एक मो0सा0 टीव्हीएस स्पोट सीजी 07 एल एस 1084 इंजन नम्बर F7101677 चेचिस नं. F38870 कीमती 60,000 रू कुल जुमला 2,10,000

Related Posts