BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने अधिकारियों की ली बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

भिलाई 03। भिलाई-चरौदा निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने  आवश्यक बैठक ली। जिसमें सफाई और स्वच्छता से संबंधित बिंदुओं पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश निगम कमिश्नर द्वारा उपस्थित जनो को प्रदान किये गये।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा सयुंक्त रूप से स्वच्छता और सफाई की उत्कृष्टता के लिए स्वच्छ भारत अभियान को एक मिशन के तौर पर चलाया जा रहा है। जिसका उदृेश्य प्रत्येक नगर व शहर में गुणवत्ता युक्त सफाई व्यवस्था के क्रम को स्थापित करना है। जिससे वातावरण में दूषित प्रभाव को नियंत्रित कर जलवायु प्रदुषण को निम्नतम स्तर पर लाया जा सके। ऐसे में खुले में कचरा फेंकने वालों और नाली में कचरा डालकर उसे जाम करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश बैठक में निगम कमिश्नर द्वारा प्रदान किये गये।

साथ ही प्रतिबंधित पॉलीथिन-प्लास्टिक का उपयोग करने वालो पर चालानी कार्यवाही करने के साथ “येलो स्पाट” और “रेड स्पाट” का चिन्हांकन कर उचित कार्यवाही करने श्री राजपूत द्वारा मौके पर मौजूद स्वच्छता निरीक्षक को निर्देशित किया गया। इस दौरान सफाई में लगे कर्मचारियों को गमबूट-दस्ताने सहित अन्य सुरक्षात्मक उपकरण भी उपलब्ध कराने की बात कमिश्नर श्री राजपूत द्वारा कही गयी। यहा इस बात पर भी जोर दिया गया कि स्वच्छता और सफाई पर जन जागरण और जन आंदोलन का माहौल तैयार करना आवश्यकता है जिससे स्व स्फूर्त लोगों में आपने आस पास के वातावरण में सफाई और स्वच्छता रखी जाय। बैठक के दौरान कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, उप अभियंता विक्टर वर्मा, उप अभियंता किशलय साहू, उप अभियंता मुकेश चन्द्राकर, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता वैभव त्यागी ये सभी अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

घुमंतु पशुओं को सड़क से हटाया गया: नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा नियमित रूप से आवारा घुमंतू पशुओं को सड़क से हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में निगम कमिश्नर डी एस राजपूत के द्वारा आदेश जारी कर अधिकारियों -कर्मचारियों को दायित्व प्रदान किये गये है। जिसके पश्चात निगम की टीम द्वारा दोनो ही पाली में सुबह और शाम सड़क पर विचरण करने वाले जानवरों को हटाने की कवायद की जा रही है।

यहा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित निगम क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण पहुंच मार्ग में आवारा पशुओं के झुंड लगाकर बैठने से हर समय किसी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार जानवरों के द्वारा सड़क पर दौड़ने के कारण भी दोपहिया और चार पहिया वाहनों का रोड पर दुर्घटना ग्रस्त होना देखा गया है।

इन सभी परिस्थितियों को उत्पन्न न होने देने की मंशा के साथ निगम सफाई-स्वास्थ्य विभाग द्वारा घुमंतू पशुओं को सड़क से हटाया जा रहा है। इसके आलाव जिन पशुपालकों द्वारा अपने जानवर खुले छोडे जाना पाया गया। उन पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने चलाया शहर में जागरूकता अभियान: भिलाई-चरौदा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन जागरूकता का प्रचार करने अपनी टीम के साथ लोगो से संवाद किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बार-बार बदलते मौसम के कारण बढ़ रहे बीमारियों के खतरे को रोकना है। निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत से प्राप्त निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् कर्मचारियों द्वारा सघन अभियान के तहत् नगर के सभी व्यापारियों, दुकानदारों से संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास करने अपील की जा रही हैं जैसे दुकान और घर के आसपास कहीं भी खुले में गीला या सूखा कचरा ना फेंकना। बहुत लंबे समय तक का रखा हुआ भोजन ना करना। पीने के पानी को उबालकर पीना साथ ही किसी भी रोग के लक्षण शरीर में दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करना। इन सारे एहतियातन कदम उठाकर हर मौसमी संक्रामक बीमारियों से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है।

वहीं इसके साथ ही निगम की टीम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाये गये दुकानदारों के विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही करते हुये शमशाद चिकन दुकान, माही किराना स्टोर्स, बालाजी नास्ता सेंटर, हरिओम किराना स्टोर से 2300/- अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं प्लास्टिक जप्ती किया गया।

Related Posts